facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

लो भाग ही गया यश चोपड़ा का बॉक्स ऑफिस प्रेत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:42 PM IST

बॉक्स ऑफिस के जिस प्रेत ने साल भर से यशराज फिल्म्स की नींदें हराम कर  रखी थीं, आखिरकार उसका सफाया हो ही गया।


अगस्त 2007 में चक दे इंडिया! को मिली सफलता के बाद प्रोडक्शन हाउस ने बॉक्स ऑफिस पर कई असफल फिल्मों का सामना किया और एक साल बाद ‘बचना ऐ हसीनों’ के साथ उसे सफलता का मुंह देखने का मौका मिला।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को लगभग 700 प्रिंट्स के साथ इस फिल्म को रिलीज किया गया। इस फिल्म से उम्मीद है कि वह पहले ही सप्ताह में लगभग 35-40 करोड़ रुपये की कमाई कर पाएगी। प्रमुख सिनेमाघरों जैसे पीवीआर सिनेमा, एडलैब्स सिनेमा, इनॉक्स लीजर, शृंगार सिनेमा, सिनेमैक्स इंडिया ने बताया कि बचना ऐ हसीनों को देखने के लिए तीन दिन लंबे सप्ताहंत में 95 प्रतिशत से भी अधिक दर्शक पहुंच रहे हैं।

जबकि कुछ का कहना है कि शुक्रवार को रिलीज हुई अन्य फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो के मुकाबले बचना को लंबे सप्ताहंत से अधिक फायदा पहुंचा है। गॉड तुसी ग्रेट हो में अमिताभ बच्चन, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद सप्ताहंत में इस फिल्म को देखने के लिए सिर्फ 40 से 45 प्रतिशत दर्शक ही पहंच पाए।

इनॉक्स लीजर के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोग्रामिंग एवं वितरण) उत्पल आचार्य का कहना है, ‘बचना… की शुरुआत बहुत जबरदस्त हुई और यह युवाओं में काफी पसंद की जा रही है, जबकि गॉउ तुसी ग्रेट हो उद्योग जगत की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही।’

यशराज फिल्म्स के यश चोपड़ा के लिए यह अच्छी खबर है, जिनकी पिछले साल चार फिल्में- ता रा रम पम, झूम बराबर झूम, लागा चुनरी में दाग और आजा नचले बॉक्स ऑफिस की दौड़ में असफल रहीं थीं। सिर्फ चक दे इंडिया! ही 36 करोड़ रुपये कमा पाई थी।

कुछ ऐसा ही इस साल भी देखने को मिला था। 2008 में प्रोडक्शन हाउस की पहली रिलीज फिलम टशन भी कोई कमाल न दिखा पाई थी। फिल्म सामग्री के अलावा फिल्म की असफलता के कारणों में प्रोडक्शन हाउस का मल्टीप्लेक्स मालिकों से राजस्व बांटने पर भी मतभेद अहम था।

चोपड़ा आखिरकार थोड़ा झुके और उन्होंने पहले सप्ताह 50 प्रतिशत कमाई और दूसरे सप्ताह 45 प्रतिशत कमाई बांटने का फैसला लिया। मल्टीप्लेक्स में टशन तब रिलीज की गई जब चोपड़ा 48 प्रतिशत और 38 प्रतिशत मुंबई में और 50 और 40 प्रतिशत अन्य राज्यों में कमाई बांटने को राजी हुए।

Advertisement
First Published - August 19, 2008 | 1:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement