facebookmetapixel
Advertisement
बिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशय

आईटी क्षेत्र बना रहेगा शुद्ध नियोक्ता

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:33 AM IST

प्रौद्योगिकी के विकास और बढ़ते स्वचालन की वजह से पारंपरिक प्रौद्योगिकी की नौकरियों और उनकी भूमिकाओं का स्वरूप विकसित होगा, जिससे नई नौकरियों का सृजन होगा। आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि संगठन नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर ऐंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने गुरुवार को यह संभावना जताई।
स्वचालन का अर्थ सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरियां जाना होगा – ऐसी कुछ रिपोर्ट के जवाब में नैसकॉम ने कहा ‘उद्योग वित्त वर्ष 2021 में 1,38,000 लोगों को जोड़ते हुए लगातार कुशल प्रतिभा का शुद्ध नियोक्ता बना हुआ है और वित्त वर्ष 22 में जोरदार ढंग से नौकरियों पर रखे जाने की योजना है, क्योंकि शीर्ष पांच भारतीय आईटी कंपनियां 96,000 से अधिक कर्मचारियों को जोडऩे की योजना बना रही हैं। उद्योग डिजिटल कौशल में 2,50,000 से अधिक कर्मचारियों का प्रतिभा विकास कर रहा है और डिजिटल तौर पर प्रशिक्षित 40,000 से अधिक नई प्रतिभाओं को काम पर रखा है, जो कार्यबल क्षमताओं में तेजी से वृद्धि की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता और निवेश को दर्शाता है।’
भारत में कारोबार प्रक्रिया प्रबंधन (बीपीएम) क्षेत्र, जिसे स्वचालन के लिए परिपक्व क्षेत्र कहा जाता रहा है, 14 लाख से अधिक लोगों को (घरेलू और आंतरिक लोगोंं को छोड़कर) को रोजगार प्रदात करता है, न कि 90 लाख लोगों को, जैसा कि रिपोर्ट बताती है। नैसकॉम ने कहा कि मार्च 2021 तक आईटी-बीपीएम क्षेत्र में कुल मिलाकर 45 लाख लोग कार्यरत हैं।
नैसकॉम ने कहा कि बीपीएम क्षेत्र में कुल नौकरियों का लगभग 33 प्रतिशत भाग ग्राहक संपर्क सेवाओं (जैसे मेल, चैट आदि सहित कॉल सेंटर का काम) से संबंधित था। भारत की ओर से अधिकांश ग्राहक कार्य अब एक ओमनी-चैनल प्रारूप में किया जा रहा है और इसमें उच्च कुशला वाली प्रौद्योगिकी और स्वचालन शामिल रहता है।
स्वचालन और रोबोटिक प्रक्रियागत स्वचालन पिछले तीन सालों से परिपक्व होता रहा है तथा और इससे बीपीएम क्षेत्र के लिए नौकरियों का शुद्ध सृजन हुआ है। उद्योग संगठन के अनुसार नैसकॉम-मैकिंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीपीएम के लिए 180 से 220 अरब डॉलर का महत्त्वपूर्ण अवसर है, जिसमें विकास और नौकरियों के लिए खासी जगह है।
नैसकॉम ने कहा कि भारत में बीपीओ उद्योग वैश्विक ग्राहकों के लिए लगातार प्रक्रियागत नवाचार कर रहा है जिसमें उत्पादों का निर्माण, लिवरिज एनालिटिक्स और ग्राहक अनुभव भी शामिल है तथा सभी कंपनियों द्वारा की गई घोषणा महामारी वाले वर्ष में वृद्धि और भावी अवसर को दर्शाती है।
सबसे मजबूत सौदों में से एक का पाइपलाइन में होने तथा कारोबार के दमदार परिदृश्य से उद्योग वर्ष 2025 तक 300 से 350 अरब डॉलर के राजस्व के अपने दृष्टिकोण को पूरा करने वाले मार्ग पर अग्रसर है। नैसकॉम ने कहा कि उद्योग नौकरियों का शुद्ध सृजक बना रहेगा और लोगों पर केंद्रित नवाचार, कौशल पर अनवरत ध्यान और बेहतर परिवर्तनकारी ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - June 17, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement