facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

ओबामा-मैकेन जंग में भारतीय कंपनी का दांव

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:48 AM IST

अमेरिका में व्हाइट हाउस तक पहुंचने की दौड़ इस समय पूरे शबाब पर है।


राष्ट्रपति बनने की जद्दोजहद में डेमोक्रेट बराक ओबामा और रिपब्लिकन जॉन मैकेन एक दूसरे को पछाड़ने के लिए नये-नये दांव आजमा रहे हैं। अब भला गेम बनाने वाली भारतीय कंपनियां कैसे इस सुपरहिट मुकाबले को भुनाने से पीछे रहना चाहेंगी।

इसी कड़ी में हैदराबाद की 7 सीज टैक्नोलॉजीज ने ओबामा और मैकेन को लेकर एक ऑनलाइन कैजुअल पॉलिटिकल फाइटिंग गेम तैयार किया है। असल जिंदगी में तो इन दोनों के बीच शब्दबाण से लेकर रणनीतिक दांव खेले जा रहे हैं। लेकिन इस गेम में ये दोनों प्रतिद्वद्वी बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्कों और लातों का इस्तेमाल करते नजर आएंगे।

और यही जरिया होगा इन दोनों का किसी मुद्दे का सुलझाने का। इस गेम डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक एल. मारुति संकर कहते हैं, ‘इस गेम को पेश करने का मकसद लोगों को दुनिया भर में चल रही हलचल से रूबरू कराना तो है ही साथ ही गेम खेलने वालों के मनोरंजन का भी ख्याल रखना है।’ बिग फाइट नाम का यह गेम भारत में एक अलग तरह की पहल है।

इस गेम को डेवलप करने में 35 लाख रुपये का खर्च आया है और ऐसा करने में 3 महीने का वक्त लगा है। इस गेम को खेलना भी मुश्किल नहीं है। बस इतना करना है कि राष्ट्रपति पद के इन दोनों प्रत्याशियों को ‘स्ट्रीट-फाइटर-स्टाइल’ में एक दूसरे के खिलाफ लड़ाना है। आप गेम में बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, कराटे और रेसलिंग भी इन दोनों के बीच करा सकते हैं।

जब एक प्रतिद्वद्वी हार जाएगा तब दूसरे प्रतिद्वद्वी को जीतने पर बधाई संदेश मिलेगा। इस फ्री गेम में गेम खेलने वाले लोग अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट भी कर सकते हैं और इसके नतीजे भी फीसदी में दिखाए जाएंगे। संकर कहते हैं,’इस गेम को 14 साल से ज्यादा की उम्र वालों के लिए बनाया गया है।

गेम कंपनी के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ऑनलाइनरियलगेम्स डॉट कॉम और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट नियोडिलाइट डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा दुनियाभर के 50 एग्रीगेटर पोर्टलों पर भी 10 दिनों के भीतर यह गेम उपलब्ध हो जाएगा।’

संकर का कहना है, ‘अमेरिकी चुनावों पर दुनिया भर की नजरें लगी होती हैं और लोग इनमें रुचि भी लेते हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव होने तक 10 लाख लोग इस गेम से जुडेंगे जिनमें से आधे तो अमेरिका से ही होंगे।’

कंपनी को इस गेम से 2 करोड़ रुपये कमाई करने की उम्मीद है। इस कमाई में पोर्टल्स और एग्रीगेटर से गेम लाइसेंस के बदले में मिलने वाल रकम और ऑनलाइन और इन गेम विज्ञापन शामिल हैं। 7 सीज की योजना दूसरे देशों के राजनीतिक स्थिति पर भी गेम तैयार करने की भी है। फिलहाल कंपनी 260 आई पी फ्री ऑनलाइन गेम मुहैया करा रही है।

Advertisement
First Published - October 30, 2008 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement