facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

व्हाट्सऐप की नई नीति पर सरकार की नजर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:16 AM IST

केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह फेसबुक की मैसेजिंग कंपनी व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति की वजह से डेटा सुरक्षा को लेकर बढ़ी आशंका के मामले को देख रही है। अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को जानकारी दी कि इस मसले से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देने के लिए व्हाट्सऐप से संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति में भारतीय और यूरोपीय उपयोगकर्ताओं के साथ अलग-अलग बरताव किया जा रहा है जो सरकार के लिए चिंताजनक है।
उन्होंने कहा, ‘यूरोपीय उपयोगकर्ताओं को नई गोपनीयता नीति में यह विकल्प दिया गया है कि अगर वे चाहें तो नई नीति से असहमति भी जता सकते हैं जबकि भारतीय उपयोगकर्ताओं को ऐसा कोई विकल्प नहीं दिया गया है। इस तरह के भेदभाव वाला बरताव चिंताजनक है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप भारतीय उपयोगकर्ताओं को अपनी नीति स्वीकार करने के लिए मजबूर कर रही है और ऐसा न करने पर सेवा न देने की नीति पर काम कर रही है। व्हाट्सऐप अपने सामाजिक प्रभाव की आड़ में उपयोगकर्ताओं को एकतरफा समझौते के लिए मजबूर कर रही है जिससे निजता और सूचना सुरक्षा के हित प्रभावित हो सकते हैं।’ इससे पहले वकील चैतन्य रोहिल्ला ने एक याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया था कि व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति निजता के अधिकार का उल्लंघन करती है जिसकी गारंटी भारत के संविधान के तहत दी गई है। याचिका में केंद्र सरकार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई कि व्हाट्सऐप अपने उपयोगकर्ताओं का कोई भी डेटा किसी तीसरे पक्ष या फेसबुक और उसकी कंपनियों के साथ साझा न करे।
याची का कहना है कि व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति के तहत सरकार की निगरानी के बगैर ही किसी व्यक्ति की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा और फेसबुक के स्वामित्व वाले अन्य ऐप और तीसरे पक्ष के ऐप के साथ अपना डेटा साझा नहीं करने के उपयोगकर्ता के सभी विकल्प भी खत्म कर दिए जाएंगे। याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि डेटा को किस हद तक साझा किया जाएगा, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि उपयोगकर्ताओं के संवेदनशील डेटा के साथ क्या किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 25, 2021 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement