facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

‘बचना ऐ हसीनों’ को मिला छुट्टियों का साथ

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:03 PM IST

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों का फायदा इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ को मिलने वाला है।


अगर टिकटों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखे तो बॉलीवुड के नए सितारे रणबीर कपूर और दीपिका पदुकोण की इस फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी।

पीवीआर सिनेमाज, इनोक्स लेजर, शृंगार सिनेमाज और एडलैब्स समेत देश के अग्रणी थिएटरों के मुताबिक देश भर में पहले तीन दिनों के लिए इस फिल्म के 40-60 फीसदी टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। जबकि आमतौर पर किसी भी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए यह आंकड़ा 20-30 फीसदी ही होता है।

इनोक्स लेजर के मुख्य परिचालन अधिकारी आलोक टंडन ने बताया, ‘सप्ताहांत में बचना ऐ हसीनों के सभी शो हाउसफुल ही होंगे। क्योंकि इन सभी शोज के लिए लगभग 60 फीसदी टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हमारे पास इसके शोज की पूछताछ के बारे में काफी फोन आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म अच्छा कारोबार करेगी।’

पिछले साल ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले रणबीर और दीपिका की फिल्म के सामने होगी बिग बी अमिताभ बच्चन, सलमान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’। यह भी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। लेकिन दुनिया भर में इस फिलम के वितरण के अधिकार  ईरोज इंटरनेशनल ने खरीदे हैं।

उद्योग सूत्रों के अनुसार ईरोज फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में टिकटों की बिक्री का 50 फीसदी और दूसरे हफ्ते में 42 फीसदी हिस्सेदारी की मांग कर रही हैं। हालांकि बाद में कंपनी मुंबई में दोनों हफ्तों के लिए 48 व 38 फीसदी और बाकी जगहों पर 50 व 40 फीसदी पर राजी हो गई ।

इससे थिएटर मालिकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। सिनेमैक्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और प्रोग्रामिंग) देवांग संपत ने बताया, ‘थिएटर शृंखलाओं के लिए तीन फिल्मों को चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। पहले से ही चल रही सिंह इज किंग अच्छा कारोबार कर रही है। और अब ये दो फिल्में और हैं।’

थिएटर मालिक सिंह इज किंग के शो की संख्या घटाना नहीं चाहते हैं क्योंकि फिल्म अब भी अच्छा कारोबार कर रही हैं। पीवीआर सिनेमाज के मार्केटिंग हेड गौतम दत्त ने बताया, ‘हमें बचना ऐ हसीनों, सिंह इज किंग और गॉड तुस्सी ग्रेट हो के बीच शो का बंटवारा काफी सोझ समझकर करना होगा।’ शृंगार सिनेमाज के एक अधिकारी ने कहा, ‘अगर फिल्म के प्रोमो देखने से तो लगता है कि पुराने यश चोपड़ा एक बार फिर वापस आ गए हैं।’

Advertisement
First Published - August 15, 2008 | 4:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement