केंद्रीय बिजली उपक्रमों का निवेश बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 10:46 PM IST

बिजली क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों का पूंजीगत व्यय पर निवेश पिछले साल की तुलना में 45 प्रतिशत बढ़ गया है।  बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी सार्वजनिक इकाइयों के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में 50,690.52 करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा गया है।  मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2021-22 के दौरान केंद्रीय सार्वजनिक इकाइयों ने अब तक 32,137 करोड़ रुपये का निवेश पूंजीगत व्यय किया है जो वार्षिक लक्ष्य का 63.4 प्रतिशत है। पिछले साल नवंबर तक उन्होंने 22,127 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय किया था।    

First Published : December 19, 2021 | 11:37 PM IST