facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंसों को लगेगी तगड़ी चपत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:42 AM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले से अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंसों के राजस्व पर तगड़ी चपत लगने की संभावना है।
न्यायालय ने पिछले महीने दिए अपने आदेश में व्यवस्था दी कि ट्रैवल एजेंटों की ओर से लगाए जाने वाला पूरक कमीशन आयकर अधिनियम की धारा 194एच में उल्लिखित कमीशन के दायरे में नहीं आता। लिहाजा यह पूरक कमीशन स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के दायरे में आएगा।
12 कंपनियों की ओर से दायर अपील पर न्यायालय ने यह आदेश सुनाया। इन एयरलाइंसों में सिंगापुर एयरलाइंस, केएलएम रॉयल डच, पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस, कुवैत एयरवेज, एयर फ्रांस, थाई एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, एयर इंडिया, बेलएयर ट्रैवेल्स ऐंड कार्गो और यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से दायर की गई थी।
पूरक कमीशन तब अदा किया जाता है जब कोई एयरलाइंस ग्राहकों को बिक्री के लिए ट्रैवल एजेंटों को थोक में सादी टिकट मुहैया कराती है। कुल कारोबार के आधार पर किसी एयरलाइंस द्वारा ट्रैवल एजेंटों को दिए जाने वाले मानक कमीशन से यह अलग होता है।
एयरलाइंस कंपनियों का तर्क था कि चूंकि ट्रैवल एजेंटों के जरिए उगाहे जाने वाला धन एयरलाइंसों के विशुद्ध किराए के अतिरिक्त है और यह ट्रैवल एजेंटों की कोशिशों का नतीजा है, इसलिए इसे धारा 194एच के तहत आने वाली कमीशन की परिभाषा के तहत नहीं रखा जा सकता।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement