facebookmetapixel
47% चढ़ सकता है सर्विस सेक्टर कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेजGroww Q2 Results: दमदार तिमाही से शेयर 7% उछला, मुनाफा 25% बढ़ा; मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ के पारNifty-500 में रिकॉर्ड मुनाफा, लेकिन निफ्टी-100 क्यों पीछे?Sudeep Pharma IPO: ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा फार्मा कंपनी का आईपीओ, क्या निवेश करना सही रहेगा?Smart Beta Funds: क्या स्मार्ट-बीटा में पैसा लगाना अभी सही है? एक्सपर्ट्स ने दिया सीधा जवाबपीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी! लेकिन कई किसानों के खाते खाली – आखिर वजह क्या है?Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर दोनों के भाव फिसलेक्रिप्टो पर RBI की बड़ी चेतावनी! लेकिन UPI को मिल रही है हाई-स्पीड ग्रीन सिग्नलभारत और पाकिस्तान को 350% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी: ट्रंपजी20 विकासशील देशों के मुद्दे आगे बढ़ाएगा: भारत का बयान

देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर हुई 358, अंबानी और अदाणी का दबदबा जारी

M3M Hurun India Rich List 2025: नए अरबपति, युवा टेक फाउंडर्स और महिला लीडर्स ने बदली भारत की दौलत की तस्वीर

Last Updated- October 01, 2025 | 3:11 PM IST
Mukesh Ambani

भारत में अमीर लोगों की संपत्ति बहुत तेजी से बढ़ रही है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, अब देश में 358 ऐसे लोग हैं जिनकी दौलत 1 अरब अमेरिकी डॉलर ( लगभग ₹8,867 करोड़) या उससे ज्यादा है। साथ ही, 1,687 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (68) फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹9.55 लाख करोड़ (105 अरब डॉलर) के बराबर है। उनके ठीक पीछे अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (63) हैं, जिनकी दौलत ₹8.15 लाख करोड़ पर पहुंच गई है।

पहली बार टॉप-3 में रोशनी नादर

इस बार लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (44) ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। उनकी संपत्ति ₹2.84 लाख करोड़ आंकी गई है। रोशनी अब भारत की सबसे अमीर महिला और टॉप-10 में सबसे युवा शख्सियत बन गई हैं।

नए टेक अरबपतियों का उदय

लिस्ट में भारत के नए दौर के टेक अरबपतियों का भी दबदबा दिखा। चेन्नई में जन्मे 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास, जो एआई स्टार्टअप Perplexity के फाउंडर हैं, भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। उनकी संपत्ति करीब ₹21,190 करोड़ आंकी गई। वहीं, Zepto के फाउंडर कैवल्य वोहरा और आदित पालीचा भी सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: RBI policy: ₹50 लाख का होम लोन? अब बचेंगे ₹15 लाख से ज्यादा, जानें क्या बता रहे हैं एक्सपर्ट

हर दिन जुड़ रही है नई दौलत

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में दौलत बनाने की रफ्तार बहुत तेज रही है। इस बार 58 नए अरबपति सामने आए यानी औसतन हर हफ्ते एक नया अरबपति। कुल मिलाकर भारत के अमीरों की दौलत ₹167 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जो देश की जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है। सबसे ऊपर के 10 अरबपति ही कुल दौलत का 27% रखते हैं, जिसमें अंबानी और अदाणी का हिस्सा 12% है।

कौन से शहर में सबसे ज्यादा अरबपति हैं?

शहरों की बात करें तो मुंबई सबसे आगे है, जहां से 451 लोग इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का नंबर आता है। इस बार बजाज ग्रुप के नीरज बजाज और परिवार सबसे बड़े गेनर साबित हुए। उनकी दौलत में 43% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹2.33 लाख करोड़ तक पहुंच गई। इसके अलावा एक और बड़ा नाम बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का है, जिन्होंने इस बार पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई। उनकी कुल संपत्ति ₹12,490 करोड़ आंकी गई है।

विशेषज्ञ इस लिस्ट के बारे में क्या कह रहे हैं?

M3M इंडिया की प्रमोटर और चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया ने कहा कि यह रिपोर्ट भारत की अद्भुत यात्रा को दर्शाती है। रियल एस्टेट और नए उद्यमियों की बढ़ती भूमिका अब भारत की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सा बन रही है।

हुरुन इंडिया के फाउंडर अनस रहमान जुनैद के मुताबिक, “पिछले पांच साल में भारत ने 200 नए अरबपति बनाए हैं और अब उनकी कुल दौलत भारत की जीडीपी के लगभग आधे के बराबर हो गई है। टेक फाउंडर्स, नई पीढ़ी के उद्यमी और महिला लीडर्स भारत की दौलत की तस्वीर बदल रहे हैं।”

भारतीय मूल के ग्लोबल सीईओ भी चमके

  • लिस्ट में उन भारतीय मूल के प्रोफेशनल मैनेजर्स का भी जिक्र है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • सबसे ऊपर अरीस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल हैं, जिनकी दौलत ₹50,170 करोड़ है।
  • इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला (₹9,770 करोड़) और पैलो अल्टो नेटवर्क्स के निकेश अरोड़ा (₹9,190 करोड़) शामिल हैं।
  • गूगल के सुंदर पिचाई (₹5,810 करोड़) और पूर्व पेप्सीको सीईओ इंद्रा नूयी (₹5,130 करोड़) भी इस लिस्ट में जगह बनाए हुए हैं।

भारत की दौलत की तस्वीर अब कैसे बदल रही है?

कुल मिलाकर यह लिस्ट बताती है कि भारत की दौलत सिर्फ पुराने उद्योगपतियों तक सीमित नहीं रही। अब स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक उद्यमी, महिलाएं और ग्लोबल कंपनियों में भारतीय मूल के लीडर्स भी दौलत बनाने की इस नई दौड़ में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

First Published - October 1, 2025 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट