facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

Honda Cars India ने Ryuto Shimizu को नया निदेशक नियुक्त किया

Honda Cars India ने एक बयान में कहा, शिमिज़ु 25 वर्षों से अधिक समय से होंडा के साथ जुड़े हैं।

Last Updated- April 04, 2024 | 3:12 PM IST
Honda
Representative Image

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने रयुटो शिमिज़ु (Ryuto Shimizu) को कंपनी का नया डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल) नियुक्त किया है। उन्हें Yuichi Murata की जगह नियुक्त किया गया है।

बता दें कि युइची मुराता ने होंडा मैक्सिको के अध्यक्ष का पद संभाला है।

होंडा ने जारी किया बयान

मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा, शिमिज़ु 25 वर्षों से अधिक समय से होंडा के साथ जुड़े हैं। वह कंपनी के लिए जापान, चीन और थाईलैंड सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काम कर चुके हैं। होंडा कार्स इंडिया में शामिल होने से पहले, वह 2021-2023 तक होंडा ऑटोमोबाइल (थाईलैंड) कंपनी लिमिटेड में व्यावसायिक नियोजन कार्यालय के प्रभारी थे।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने किया 3 करोड़ कारों का प्रोडक्शन, भारत बना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट, इस राज्य में बने सबसे ज्यादा वाहन

भारत में निवेश करना जारी रखेगी होंडा

जापान की प्रमुख वाहन कंपनी होंडा मोटर कंपनी लि. अपनी भविष्य की विकास रणनीति के तहत अपने प्रमुख बाजार भारत में निवेश करना जारी रखेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने वाहनों के विद्युतीकरण में तेजी लाएगी। कंपनी का लक्ष्य 2050 तक कॉर्बन निरपेक्षता हासिल करने का है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

होंडा मोटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशीहिरो मिबे ने कंपनी के मुख्यालय में भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर होंडा अन्य कंपनियों के साथ गठजोड़ और सहयोग के लिए तैयार है। लेकिन यह गठजोड़ परिवहन के क्षेत्र में सभी के लिए लाभ का होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी रणनीति 2050 तक कार्बन निरपेक्षता हासिल करने की है। इसके लिए हमने 2030-35 और 2040 के लिए लक्ष्य तय किए हैं…होंडा के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। यह ऐसा बाजार है जहां कार और दोपहिया दोनों में विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है।’’

भारत में अपने परिचालन के पुनर्गठन के साथ होंडा ने इस साल जून में वर्ष 2030 तक देश में अपने पूर्ण इलेक्ट्रिक मॉडल सहित पांच नए स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) उतारने की योजना की घोषणा की थी। कंपनी भारत में अपनी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रही है, क्योंकि वहां यात्री वाहन खंड में एसयूवी सबसे तेजी से बढ़ता बाजार है।

First Published - April 4, 2024 | 3:12 PM IST

संबंधित पोस्ट