facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़म्यूचुअल फंड्स को लगा बड़ा झटका: नए निवेशकों की रफ्तार 3 साल के निचले स्तर पर, अप्रैल में भारी गिरावटTV पर अब हर घंटे 12 मिनट से ज्यादा विज्ञापन नहीं दिखा पाएंगे चैनल्स, नहीं चलेगी ब्रॉडकास्टर्स की मनमानीEruditus को अगले 5 साल में कुल कमाई का आधा हिस्सा भारत से आने की उम्मीद: अश्विन दामेराओडिशा में लगेगा इंटेल का मेगा प्लांट, 3डीजीएस के साथ मिलकर ₹27,000 करोड़ का करेगी बड़ा निवेश‘AI की दुनिया में मुनाफे वाला प्रोडक्ट बनाना मुमकिन’, OpenAI के थॉमस जेंग ने किया बड़ा दावा

Honda की 2030 तक भारत में पांच नई SUV उतारने की योजना

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 2:59 PM IST
Honda

जापान की वाहन कंपनी होंडा की भारत में 2030 तक एक पूर्ण इलेक्ट्रिक मॉडल सहित पांच नई Honda SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल) पेश करने की योजना है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हम भारत में अपने को एक बार फिर आजमाना चाहते हैं। कंपनी ने मंगलवार को भारत में अपनी वैश्विक मध्यम आकार की Honda SUV एलिवेट का अनावरण किया। यह वाहन हुंदै की क्रेटा, किआ की सेल्टोस और मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को टक्कर देगा। एलिवेट का पूर्ण-इलेक्ट्रिक संस्करण तीन वर्ष के अंदर पेश किया जाएगा।

कंपनी की योजना एलिवेट को अगले कुछ माह में त्योहारी सीजन में उतारने की है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ताकुया त्सुमुरा ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया, “हमारी योजना 2030 तक एलिवेट समेत पांच एसयूवी उतारने की है। फिलहाल हमारी यही योजना है।” होंडा एलिवेट के साथ भारतीय यात्री वाहन बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है। भारत में अभी कंपनी सेडान सिटी और अमेज बेचती है।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement