facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ मिलकर Hero MotoCorp लाएगा प्रीमियम EV बाइक

Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प की मौजूदा विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला की कीमत वर्तमान में एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच है, जिसमें सरकारी सब्सिडी भी शामिल है।

Last Updated- November 24, 2024 | 1:08 PM IST
Hero MotoCorp
Representative Image

हीरो मोटोकॉर्प अपनी अमेरिकी भागीदार जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ एक मध्यम आकार की प्रदर्शन खंड की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के अग्रिम चरण में हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कैलिफोर्निया की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन में विशेषज्ञता रखती है। सितंबर, 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के निदेशक मंडल ने कंपनी में छह करोड़ अमेरिकी डॉलर तक के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी।

वर्ष 2023 में कंपनियों ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक के विकास के लिए सहयोग की घोषणा की थी। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने एक विश्लेषक कॉल में कहा, ‘‘जहां तक ​​ईवी मोटरसाइकिल की बात है… हम जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ साझेदारी में इसका विकास कर रहे हैं… यह (बाइक) मध्यम वजन खंड में आएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अग्रिम चरण में है। हमने अभी तक इसके लिए समयसीमा की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम कुछ ऐसा देख रहे हैं जो बहुत दूर नहीं होगा।’’

गुप्ता ने कहा कि यह बाइक प्रदर्शन खंड में आएगी। कंपनी चालू कैलेंडर साल में कई मूल्य खंड में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला का भी विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात है, छह माह के भीतर हम ज्यादातर मूल्य खंड और ग्राहक वर्ग में इसे पूरा कर लेंगे।’’

हीरो मोटोकॉर्प की मौजूदा विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला की कीमत वर्तमान में एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच है, जिसमें सरकारी सब्सिडी भी शामिल है।

कंपनी देशभर में 230 से ज़्यादा शहरों और कस्बों में विडा श्रृंखला की बिक्री करती है। इनमें 400 से ज़्यादा बिक्री टचपॉइंट हैं। हीरो मोटोकॉर्प को उम्मीद है कि उसके इलेक्ट्रिक उत्पाद वित्त वर्ष 2025-26 तक उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के अनुपालन के तहत आ जाएंगे।

कुल व्यावसायिक परिदृश्य पर गुप्ता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सकारात्मक क्षेत्र है, और हम सामान्य रूप से अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से वाहन क्षेत्र के परिदृश्य के बारे में बहुत आशान्वित हैं। इसलिए कुल मिलाकर, मैं कहूंगा कि त्योहारी मौसम के बाद भी त्योहारी उत्साह जारी रहेगा।’’

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 1:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement