facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अमेज़न-फ्लिपकार्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट के हवाले

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी जांच से जुड़ी याचिकाओं को कर्नाटक हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया, 15 जनवरी को सुनवाई की संभावना

Last Updated- January 06, 2025 | 11:18 PM IST
Flipkart and Amazon

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा कथित प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों की जांच के खिलाफ एमेजॉन और फ्लिपकार्ट से जुड़े विक्रेताओं द्वारा दायर सभी मामलों को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा सहमति जताए जाने के बाद न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को जल्द इस मामले की सुनवाई करने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा, ‘यदि इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं को सुनवाई के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाए, तो सही होगा।’ न्यायालय ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में किसी अन्य उच्च न्यायालय में इसी प्रकार की याचिकाएं दायर की जाती हैं, तो वे भी इस आदेश के दायरे में आएंगी। कर्नाटक उच्च न्यायालय के एकल पीठ द्वारा इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी को किए जाने की संभावना है।

सीसीआई द्वारा दायर याचिका की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय कर रहा था और कथित प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रणालियों की जांच को चुनौती देने वाली विभिन्न उच्च न्यायालयों में दायर 24 रिट याचिकाओं को शीर्ष न्यायालय में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

सर्वोच्च न्यायालय ने शुरू में सीसीआई के लिए पेश भारत के अटॉर्नी जनरल (एजीआई) आर वेंकटरमानी को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि क्या प्रतिस्पर्धा रोधी निकाय सभी मामलों को कर्नाटक उच्च न्यायालय के एकल पीठ को स्थानांतरित करने पर सहमत है, जहां कुछ मामले पहले से ही लंबित हैं।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पूछा था कि इस मामले को एक उच्च न्यायालय में पेश करने के बजाय सर्वोच्च न्यायालय में क्यों लाया जाना चाहिए। एजीआई वेंकटरमानी ने कहा कि मौजूदा मुकदमेबाजी के कारण सीसीआई की जांच चार साल से रुकी हुई है।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement