facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देव

‘अरावली’ इंजन बनाने के लिए HAL ने Safran Helicopter के साथ की भागीदारी

Advertisement

यह उपक्रम अरावली नाम के नई पीढ़ी के शक्तिशाली इंजन डिजाइन, विकसित, विनिर्माण, आपूर्ति करेगा और इन्हें बनाएगा।

Last Updated- August 30, 2024 | 11:46 PM IST
HAL may soon get Maharatna status, will get autonomy to invest up to Rs 5,000 crore HAL को जल्द मिल सकता है महारत्न का दर्जा, 5,000 करोड़ रुपये तक के निवेश की मिलेगी स्वायत्तता

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने फ्रांस की विनिर्माता सफ्रान हेलीकॉप्टर इंजन्स की भागीदारी में अपने हलके हेलीकॉप्टरों के लिए ‘अरावली’ नाम से नए इंजन बनाने का समझौता किया है। सफल हेलीकॉप्टर इंजन्स प्राइवेट लिमिटेड (सफल) एचएएल और सफ्रान के बीच एक संयुक्त उपक्रम है। यह उपक्रम अरावली नाम के नई पीढ़ी के शक्तिशाली इंजन डिजाइन, विकसित, विनिर्माण, आपूर्ति करेगा और इन्हें बनाएगा।

ये इंजन एचएएल द्वारा डिजाइन और विकसित किए जा रहे मध्यम ऊंचाई, 13 टन वर्ग के हेलीकॉप्टरों की जरूरतों को पूरा करेंगे, जिनमें इंडियन मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (आईएमआरएच) और जहाज आधारित मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (डीबीएमआरएच) शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘अरावली नाम भारत की शक्तिशाली पर्वत श्रृंखला से लिया गया है जो महत्वपूर्ण इंजन प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की देश की आकांक्षाओं का प्रतीक है।’आईएमआरएच एक नया 13 टन क्षमता वाला मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर है, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एचएएल ने डिजाइन किया है।

एचएएल के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन ने कहा, ‘यह भागीदारी न केवल आईएमआरएच और डीबीएमआरएच प्लेटफार्मों की परिचालन क्षमताओं को सुनिश्चित करेगी, बल्कि महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास के व्यापक लक्ष्य में भी योगदान देगी।’

सफ्रान हेलीकॉप्टर इंजन के मुख्य कार्याधिकारी सेड्रिक गौब ने कहा, ‘हम इस महत्वपूर्ण परियोजना पर एचएएल के साथ साझेदारी कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement