facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

बेंगलुरु में डीएलएफ पर उठी सरकारी उंगली

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:45 AM IST

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के लिए बेंगलुरु में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है।
यह मुश्किल खड़ी की है, शहर में सभी रिहाइशी परियोजनाओं को मंजूरी देने वाली राज्य सरकार की संस्था बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने।
संस्था द्वारा एक अंग्रेजी अखबार में सार्वजनिक हित में जारी किए एक नोटिस में बताया गया है कि डीएलएफ होम्स ने उससे वेस्टएंड हाइट्स के नाम से बनाए जाने वाले 18 मंजिले अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स के लिए मंजूरी नहीं ली है। कंपनी की यह परियोजना दक्षिणी बेंगलुरु की बानेरघट्टा रोड पर डीएलएफ बीटीएम एक्सटेंशन के न्यू टाउन में स्थित है।
बीबीएमपी ने लोगों को इस नोटिस के जरिए आगाह किया है कि वह बुकिंग कराने से पहले इस तथ्य पर विचार कर लें कि कंपनी ने इसके लिए अनिवार्य सरकारी मंजूरी नहीं ली है।
इससे पहले, 26 अप्रैल को एक विज्ञापन में डीएलएफ ने अपने इस प्रस्तावित निर्माण के लिए बुकिंग शुरू होने का ऐलान करते हुए दावा किया था कि उसे इसके लिए बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) से चार फ्लोर तक बनाने की मंजूरी मिल चुकी है।
बीबीएमपी ने डीएलएफ के विज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा कि भवन की ऊंचाई से पता चलता है कि यह 18 मंजिला ऊंचा है कि सिर्फ चार मंजिला। परियोजना में 1980 मकान हैं, जो कि 19 टावरों के दायरे में स्थित हैं।
बीबीएमपी ने अपने बयान में कहा- बीडीए को विकास योजनाओं को मंजूरी देने का अधिकार है जबकि भवन योजना के लिए मंजूरी केवल बीबीएमपी ही दे सकती है। लिहाजा कंपनी का यह बयान कि उसने चार मंजिलों के लिए बीडीए से मंजूरी ली है, गुमराह करने वाला है।
हालांकि डीएलएफ ने इस पर सफाई देते हुए एक बयान में कहा कि डीएलएफ ने अपनी अनुषंगी कंपनी अन्नाबेल बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के जरिए बीडीए से चार मंजिला स्तर की विकास योजना की मंजूरी ली है। इस पर निर्माण तभी शुरू किया जाएगा, जबकि विस्तृत योजना की मंजूरी बीबीएमपी और अन्य संबंधित संस्थाओं से मिल जाएगी।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement