facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

गोपीनाथ ने किया एयर कार्गो सेवा का आगाज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:45 AM IST

डेक्कन एविएशन के प्रमुख कैप्टन जी. आर. गोपीनाथ ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों के लिए एयर कार्गो और एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स (डेक्कन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स) शुरू करने की घोषणा की।
गोपीनाथ ने कहा कि पहले चरण के तहत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हांगकांग और दुबई को कवर किया जाएगा। इन रूटों पर भारतीय कार्गो बाजार की करीब 85 फीसदी हिस्सेदारी है।
गोपीनाथ ने कहा कि कार्गो कारोबार सालाना 20 फीसदी की दर से विकास कर रहा है। इस लिहाज से इसमें काफी संभावनाएं हैं। ‘डेक्कन 360’ ब्रांड नाम से लॉन्च होने वाली डेक्कन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स पर कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये का शुरुआती दांव लगाया है।
साथ ही अगले कुछ महीनों में 1,500 करोड़ रुपये के और निवेश किए जाने की भी योजना है। लॉन्च के मौके पर गोपीनाथ ने कहा कि डेक्कन 360 कार्गो सेवाओं को घरेलू कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी। डेक्कन 360 देश की पहली कंपनी होगी जो कार्गो उद्योग में हब ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन मॉडल बनाएगी।
नई पारी की शुरुआत
डेक्कन 360 ब्रांड से लॉन्च किया एयर कार्गो और एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स
बेड़े में शामिल होंगे 3 एयरबस और 6 छोटे एटीआर-42 मालवाहक विमान

Advertisement
First Published - May 8, 2009 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement