facebookmetapixel
Advertisement
वोडाफोन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 363 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग पर केंद्र की याचिका खारिजयात्रियों का भरोसा जीतने के लिए सुरक्षा में वैश्विक मानकों से आगे निकले एअर इंडिया : चंद्रशेखरनइलेक्ट्रिक मोटरसाइकल बाजार में उतरने की तैयारी, 150-300 सीसी सेगमेंट पर एथर की नजरAI की असली चुनौती रोजगार और रचनात्मकता पर पड़ने वाले असर में छिपी हैशिक्षा पर खर्च बढ़े, राज्यों को मिले अधिक अधिकार, तभी युवा आबादी बनेगी विकास का आधारEditorial: वृद्धि के लिए नियमों में सुधार जरूरी, राज्यों के बीच नियामकीय बाधाएं दूर करने पर जोरSEBI का बड़ा फैसला, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले FPI को राहतगोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियम

जेनपेक्ट का बीपीओ मेघालय की हसीं वादियों में

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:28 PM IST

प्रमुख बीपीओ कंपनी जेनपेक्ट की मेघालय में केंद्र स्थापित करने की योजना है और कंपनी इस उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेगी।
जेनपेक्ट का मेघालय में संभावित निवेश किसी बीपीओ कंपनी का पूर्वोत्तर में सबसे बड़ा निवेश होगा।
मेघालय के आईटी मंत्री आर जी लिंगदोह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के चलते जेनपेक्ट के साथ समझौते की प्रक्रिया को रोक दिया गया था लेकिन अब इस पर फिर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समझौते पर पखवाड़े भर में हस्ताक्षर किये जा सकते हैं।ऐसी रपटें हैं कि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने असम सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्तक्षार किए हैं  और आईटी कंपनी सीमैंटेक ने भी इस उत्तर पूर्व में कदम रखने का इरादा कर लिया है। लिंगदोह ने कहा कि हर साल पूर्वोत्तर के हजारों युवा बाहर जाते हैं और अधिकतर आईटी सम्बध्द कंपनियों में रोजगार करते हैं जिनमें बीपीओ कंपनियां भी शामिल हैं।
क्षेत्र में बीपीओ केंद्रों की स्थापना इन युवाओं के लिए सुखद संकेत है। मेघालय में आईटी इस्टेट की स्थापना के लिए लगभग 150 एकड़ भूमि अलग रखी गई है। इसके अलावा शिलांग के बिजनेस हब  में मुफ्त वाई-फाई कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
लिंगदोह ने उम्मीद जताई की उत्तर पूर्व में बीपीओ कंपनियों के आने से प्रशिक्षण और परिचालन की लागत घटेगी। साथ ही कर्मचारियों को अपनी आमदनी में से बचत करने का मौका मिलेगा।
बीपीओ कंपनियों के इस क्षेत्र की ओर रुख करने के कई कारण हैं। जहां एक ओर लोगों की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ है वहीं काम के प्रति उनका समर्पित रवैया बेहतर नतीजे देता है।
इस निवेश क ा असर व्यापक पैमाने पर होने की उम्मीद है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में रोजगार पैदा होने के साथ साथ बुनियादी ढांचा बेहतर होगा और आईटी को दूसरे उद्योगों में जान फूंकने के लिए एक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
फिलहाल इस क्षेत्र के स्नातकों को देश के दूसरे हिस्सों में नौकरी के लिए बुलावा मिलता है क्योंकि कंपनियां असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश  के विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को तरजीह देती हैं।
पिछले कुछ सालों में बीपीओ कंपनी 24-7 कस्टमर ने  उत्तर पूर्व से करीब 150 छात्रों को लिया जबकि एक मैवरिक सिस्टम्स ने इस क्षेत्र के एक विश्विद्यालय और चार इंजीनियरिंद कॉलेजों से 24 छात्रों को लिया था।

Advertisement
First Published - March 6, 2008 | 8:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement