facebookmetapixel
Advertisement
लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: आज NSE-BSE पर लिस्ट होंगे शेयर, ₹210 करोड़ के IPO पर टिकी निवेशकों की नजरकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Today: GIFT Nifty दे रहा सपाट शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं

FTC ने Amazon के खिलाफ दायर किया मुकदमा, धोखाधड़ी करने का आरोप

Advertisement

Amazon ने अपनी Amazon Prime Membership को कैंसल करना कठिन कर दिया, जिसकी वजह से यूजर्स को जबरन सदस्यता लेनी पड़ती है।

Last Updated- June 22, 2023 | 10:23 AM IST
FTC vs Amazon

FTC vs Amazon: अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने बुधवार को Amazon.com Inc के खिलाफ मुकदमा दायर किया । ई-कॉमर्स कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon ने अपनी Amazon Prime Membership को कैंसल करना कठिन कर दिया, जिसकी वजह से यूजर्स को जबरन सदस्यता लेनी पड़ती है।

एफटीसी ने कहा कि उसने सिएटल में अमेरिकी जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। याचिका में दावा किया गया है कि “एमेजॉन ने जानबूझकर एमेजॉन प्राइम में नामांकन करके लाखों उपभोक्ताओं को धोखा दिया है।”

एफटीसी ने कहा कि एमेजॉन अपने यूजर्स से जानबूझकर प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए मैनिपुलेट करती है और उनसे 139 डॉलर की सालाना फीस लेकर फास्ट डिलीवरी, वीडियो स्ट्रीमिंग और 10 करोड़ गानों तक का एक्सेस देती है। लेकिन अगर कोई यूजर इस सर्विस को कैंसेल करना चाहे तो ऐसा करने में बहुत मुश्किल होती है, क्योंकि इसमें कई सारे स्टेप्स दिए गए हैं।

एफटीसी मार्च 2021 से प्राइम कार्यक्रम के लिए साइन-अप और रद्दीकरण प्रक्रियाओं की जांच कर रहा है।

एफटीसी अध्यक्ष लीना खान ने कहा, “एमेजॉन ने लोगों को उनकी सहमति के बिना बार-बार सदस्यता लेने के लिए धोखा दिया और फंसाया, जिससे न केवल उपयोगकर्ताओं को दिक्कत होती है, बल्कि उन्हें वैलिडिटी आगे बढ़ाने के लिए काफी न चाहते हुए भी रिचार्ज करना पड़ता है।”

शिकायत के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने प्राइम को रद्द करने का प्रयास किया, उन्हें इसकी मेंबरशिप को कैंसल करने के लिए वेब पर कम से कम से पांच पेज और मोबाइल ऐप पर छह पेज पर क्लिक करना होता है।

इसके अलावा याचिका में यह भी दावा किया गया है कि एफटीसी ने एमेजॉन से जो जानकारियां मांगी थी, उसके लिए इसने 18 महीने से भी अधिक समय लिया।
एफटीसी के मुताबिक एमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप को कैंसल करने का प्रोसेस मुश्किल करना ऑनलाइन शॉपर्स के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए 2010 के कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉ का उल्लंघन करता है।

Amazon के खिलाफ पहले भी याचिका हुई दायर

एफटीसी ने एक महीने में एमेजॉन के खिलाफ तीन याचिका दायर की है। एक मामला एलेक्सा को लेकर चला था। इसमें FTC ने दावा किया था कि एलेक्सा स्पीकर्स ने बच्चों का डेटा कलेक्ट किया, जिसे डिलीट भी नहीं किया गया। इसके अलावा कंपनी पर एक और आरोप लगा कि इसकी रिंग डोरबेल्स और कैमरा लोगों की जासूसी करते हैं।
इस केस के सेटलमेंट को लेकर एमेजॉन को 3.08 करोड़ डॉलर का भुगतान करने को सहमत होना पड़ा था । हालांकि, कंपनी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया था। हालांकि, कंपनी के मुताबिक, इस मामले का निपटारा करने के लिए उसे सेटलमेंट करना पड़ा।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement