facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

चीन को लग सकता है झटका, आईफोन मेकर Foxconn की भारत में 70 करोड़ डॉलर का प्लांट लगाने की योजना

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 5:11 PM IST
Apple awas yojna

Apple Inc. की पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने स्थानीय प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भारत में एक नए प्लांट पर लगभग 70 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

कंपनी की यह योजना अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण चीन के मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर में तेजी से बदलाव की तरफ इशारा करती है।

भारत के कर्नाटक में करेगी निवेश

नाम ना बताने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि ताइवान की कंपनी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट के करीब 300 एकड़ की साइट पर iPhone के पुर्जे बनाने के लिए प्लांट बनाने की योजना बनाई है।

यह प्लांट ऐप्पल के हैंडसेट को भी असेंबल करने का काम कर सकता है। कुछ लोगों ने कहा कि फॉक्सकॉन भी अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन बिजनेस के लिए कुछ चीजों का प्रोडक्शन करने के लिए साइट का उपयोग कर सकता है।

फॉक्सकॉन के अब तक के सबसे बड़े निवेश में से एक, 100,000 लोगों को मिलेगा रोजगार 

यह निवेश भारत में फॉक्सकॉन के अब तक के सबसे बड़े एकल इन्वेस्टमेंट में से एक है। फॉक्सकॉन के इस निवेश से पता चलता है कि कैसे चीन को कंज्यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में अपनी स्थिति खोने का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत में नई प्रोडक्शन साइट से लगभग 100,000 लोगों ने रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। चीन के झेंग्झौ शहर में कंपनी के विशाल आईफोन असेंबली कॉम्प्लेक्स में इस समय लगभग 200,000 कर्मचारी काम करते हैं, हालांकि पीक प्रोडक्शन सीजन के दौरान यह संख्या बढ़ जाती है।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी की योजनाएं अभी भी बदल सकती हैं क्योंकि फॉक्सकॉन निवेश और परियोजना विवरण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

(ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement