कंपनियां

FM Logistic India ने भिवंडी में तीसरी वितरण सुविधा का किया उद्घाटन

FM Logistic India के अनुसार, सात लाख वर्ग फुट का ग्रेड ए+ वितरण केंद्र ‘मल्टी-क्लाइंट’ और ‘मल्टी-एक्टिविटी ओमनीचैनल’ आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 15, 2024 | 6:51 PM IST

एफएम लॉजिस्टिक इंडिया (FM Logistic India) ने खुदरा, एफएमसीजी, दवा और प्रिसिजन इंजीनियरिंग क्षेत्रों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां अपनी तीसरी वितरण सुविधा का उद्घाटन किया।

एफएम लॉजिस्टिक के अनुसार, सात लाख वर्ग फुट का ग्रेड ए+ वितरण केंद्र ‘मल्टी-क्लाइंट’ और ‘मल्टी-एक्टिविटी ओमनीचैनल’ आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। फ्रांस की अनुबंध लॉजिस्टिक्स प्रदाता की भारतीय शाखा की फर्रुखनगर (हरियाणा) और बेंगलुरु में भी ऐसी ही सुविधाएं हैं।

एफएम लॉजिस्टिक इंडिया के प्रबंध निदेशक अजीत जंगले ने कहा, ‘‘ भिवंडी में हमारे तीसरे वितरण केंद्र के उद्घाटन के साथ हमने भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति को दोहराया है…’’

उन्होंने कहा कि यह सुविधा एकीकृत, नवीन और टिकाऊ मूल्य वर्धित समाधान प्रदान करती है। यहा तैनात ‘को-पैकिंग सेट-अप’ गतिशील व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।

कंपनी के अनुसार, एफएम लॉजिस्टिक इंडिया का नया वितरण केंद्र अपने रणनीतिक स्थान और सह-पैकिंग क्षमताओं के साथ, विभिन्न क्षेत्रों के लिए व्यापक तथा कुशल समाधान प्रदान करता है। यह ग्राहकों की बढ़ती लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला की जरूरतों में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

First Published : February 15, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)