facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹1700 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹5900 की गिरावट; चेक करें आज का भावJio, Airtel, VI: रिचार्ज महंगे होने की उम्मीद, किस टेलीकॉम स्टॉक को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बाद भड़का इजराइल, ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला7.7% से 6% तक आ सकती है भारत की ग्रोथ रेट! क्या मुश्किल दौर आने वाला है?Stock Market Update: ईरान-इजराइल तनाव से शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,150 के करीबजंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलेंदवाओं की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं? औषधि सचिव ने दिया जवाबभारत में हाइड्रोजन क्रांति की आहट! IFC ने खोला अरबों डॉलर के निवेश का रास्ताLIC क्यों ढूंढ रही है नए निवेश के रास्ते?

FM Logistic India ने भिवंडी में तीसरी वितरण सुविधा का किया उद्घाटन

Advertisement

FM Logistic India के अनुसार, सात लाख वर्ग फुट का ग्रेड ए+ वितरण केंद्र ‘मल्टी-क्लाइंट’ और ‘मल्टी-एक्टिविटी ओमनीचैनल’ आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

Last Updated- February 15, 2024 | 6:51 PM IST
FM Logistics India
Representative Image

एफएम लॉजिस्टिक इंडिया (FM Logistic India) ने खुदरा, एफएमसीजी, दवा और प्रिसिजन इंजीनियरिंग क्षेत्रों में ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां अपनी तीसरी वितरण सुविधा का उद्घाटन किया।

एफएम लॉजिस्टिक के अनुसार, सात लाख वर्ग फुट का ग्रेड ए+ वितरण केंद्र ‘मल्टी-क्लाइंट’ और ‘मल्टी-एक्टिविटी ओमनीचैनल’ आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। फ्रांस की अनुबंध लॉजिस्टिक्स प्रदाता की भारतीय शाखा की फर्रुखनगर (हरियाणा) और बेंगलुरु में भी ऐसी ही सुविधाएं हैं।

एफएम लॉजिस्टिक इंडिया के प्रबंध निदेशक अजीत जंगले ने कहा, ‘‘ भिवंडी में हमारे तीसरे वितरण केंद्र के उद्घाटन के साथ हमने भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति को दोहराया है…’’

उन्होंने कहा कि यह सुविधा एकीकृत, नवीन और टिकाऊ मूल्य वर्धित समाधान प्रदान करती है। यहा तैनात ‘को-पैकिंग सेट-अप’ गतिशील व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।

कंपनी के अनुसार, एफएम लॉजिस्टिक इंडिया का नया वितरण केंद्र अपने रणनीतिक स्थान और सह-पैकिंग क्षमताओं के साथ, विभिन्न क्षेत्रों के लिए व्यापक तथा कुशल समाधान प्रदान करता है। यह ग्राहकों की बढ़ती लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला की जरूरतों में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement