facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

550% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह 550% का बंपर डिविडेंड बैठता है

Last Updated- June 07, 2026 | 9:42 AM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks: दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) पिरामल फाइनेंस लिमिटेड के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर आई है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने निवेशकों को तगड़ा डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह 550% का बंपर डिविडेंड बैठता है। कंपनी की आगामी 42वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद इस डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 12 जून 2026 फिक्स की है।

चौथी तिमाही में कंपनी ने कमाया तगड़ा मुनाफा

डिविडेंड की यह बड़ी घोषणा कंपनी के शानदार तिमाही और सालाना नतीजों के बाद आई थी। पिरामल फाइनेंस ने बीते 27 अप्रैल को अपने चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था, जिसमें कंपनी को कुल 603 करोड़ रुपये का मुनाफा (नेट प्रॉफिट) हुआ है। यह मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 64 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 9 गुना ज्यादा है। मुनाफे में आई इस जबरदस्त तेजी की मुख्य वजह कंपनी को हुआ असाधारण फायदा (एक्सेप्शनल गेन) है।

Also Read: Dividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंड

वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो कंपनी का सालाना मुनाफा (PAT) 168% की छलांग लगाकर 1,540 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

पिरामल फाइनेंस के लिए यह साल एक और बड़े मील का पत्थर पार करने वाला रहा। कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 25% की सालाना बढ़त के साथ 1,01,230 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार है।

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर BSE पर 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 1976.25 रुपये पर बंद हुए। इन शेयरों में बीते एक महीने में 3.34 फीसदी का उछाल देखा गया है, जबकि पिछले 6 महीने में कंपनी का शेयर 32.97 फीसदी उछला है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 44,797.18 करोड़ रुपये है। 

Advertisement
First Published - June 7, 2026 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement