कंपनियां

Flipkart ने $5 करोड़ के ईसॉप बायबैक की घोषणा की, 7,000 से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा स्टॉक बेचने का मौका

फ्लिपकार्ट ने कर्मचारियों को 5 करोड़ डॉलर मूल्य के स्टॉक ऑप्शंस बेचने की अनुमति दी, जिससे भरोसे और आगामी आईपीओ की दिशा का संकेत मिला।

Published by
पीरज़ादा अबरार   
Last Updated- July 11, 2025 | 10:27 PM IST

फ्लिपकार्ट अपने कर्मचारियों को लाखों डॉलर के स्टॉक ऑप्शंस भुनाने की अनुमति दे रही है। इससे एमेजॉन और अन्य क्विक-कॉमर्स प्रतिस्पर्धियों के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच फ्लिपकार्ट के भरोसे का पता चलता है।

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली यह कंपनी अपने सभी सक्रिय कर्मचारियों को पिछले तीन वर्षों में अपने सभी स्टॉक ऑप्शंस का 5 प्रतिशत तक 174.32 डॉलर प्रति शेयर की दर से बेचने की अनुमति देगी, जिसका भुगतान अगस्त में किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी कल्याण कृष्णमूर्ति के एक आंतरिक ज्ञापन में दी गई है।

मामले से अवगत लोगों के अनुसार ईसॉप बायबैक का मूल्य 5 करोड़ डॉलर आंका गया है और लगभग 7,000 कर्मचारियों को इस लिक्वीडिटी पहल से लाभ मिलने की उम्मीद है। कंपनी का मौजूदा मूल्यांकन लगभग 36 अरब डॉलर आंका गया है। इसके कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 22,000 हैं।

भारत में परिचालन कर रही फ्लिपकार्ट ने अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार कंपनी अगले 12 से 15 महीनों में 60 से 70 अरब डॉलर के मूल्यांकन लक्ष्य के साथ आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

 

First Published : July 11, 2025 | 10:14 PM IST