facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q1FY27 Results: प्रीमियम इनकम में उछाल से 23% बढ़ा मुनाफा, कमाए ₹2,37,848 करोड़Cabinet Decision: असम में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट, ₹8,970 करोड़ की लागत वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर को हरी झंडीCabinet Decision: ₹23,731 करोड़ की ‘गोबरधन’ योजना को हरी झंडी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावालखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 2 साल का प्रतिबंध, 3 अधिकारी निलंबितPNB हाउसिंग फाइनेंस पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 नतीजों के बाद शेयर में तेजी, ब्रोकरेज ने दिया ₹1,390 तक का टारगेटRBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?

फिनटेक कंपनियों का नई पेशकशों पर जोर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:12 AM IST

ऐसे समय में जब कोविड-19 महामारी ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है, फिनटेक क्षेत्र में कुछ स्टार्टअप वित्तीय सेवाओं और बैंकिंग उद्योग में नई पेशकशों पर ध्यान दे रहे हैं।
अलीबाबा और सॉफ्टबैंक समर्थित डिजिटल वित्तीय सेवा स्टार्टअप पेटीएम ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘इंस्टैंट पर्सनल लोंस’ की पेशकश की है। यह सेवा पूरे वर्ष, सार्वजनिक अवकाश और सप्ताहांत के दिन भी चौबीसों घंटें हासिल की जा सकेगी। इससे पेटीएम को वेतनभोगी वर्ग, छोटे व्यवसाय मालिकों और पेशेवरों को ऋण सेवाओं का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पेटीएम का मूल्यांकन करीब 16 अरब डॉलर है। उसने अलीबाबा, सॉफ्टबैंक और अरबपति निवेशक वारेन बफे की बर्कशायर हैथवे समेत कई निवेशकों से 3.5 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई है।
फोनपे में उपाध्यक्ष एवं बीमा प्रमुख गुंजन घई ने कहा, ‘भारत में बीमा को लेकर बड़े पैमाने पर पैठ बनाया जाना बाकी है।’ फोनपे प्राथमिक पूंजी के तौर पर 70 करोड़ डॉलर जुटा रही है।
अन्य फिनटेक फर्म भारतपे भी छोटे व्यवसायियों के लिए पसंदीदा बैंक बनने की तैयारी कर रहीहै और बैंकिंग सेवाओं का संपूर्ण पोर्टफोलियो मुहैया करा रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अगले 12-24 महीनों में नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। भारतपे अगले दो साल में डेट फंडिंग में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाने की योजना बना रही है। इस पूंजी उगाही के
जरिये भारतपे अपना उधारी व्यवसाय मजबूत बनाने पर जोर देगी।

Advertisement
First Published - January 6, 2021 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement