facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल का बड़ा बयान- AI सिर्फ सलाह दे सकता है, आदेश नहीं₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलावIndia AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटीस्वास्थ्य, कृषि और जलवायु चुनौतियों के समाधान के लिए AI पर भारत का फोकस: अश्विनी वैष्णववेनेजुएला के तेल पर मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फिर भी भारतीय रिफाइनर्स को क्यों हैं टेंशनदिग्गज IT स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! बोले- AI बनेगा नया ग्रोथ इंजन, गिरावट जरूरत से ज्यादाAI Impact Summit Day 3: नीति, शोध और संप्रभु तकनीक पर बड़ा मंथन, जानें आज किन सत्रों में तय होगा भविष्य का रोडमैपAI Impact Summit 2026: PM बोले- लाभ सभी तक पहुंचे, सिर्फ शुरुआती उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रहेंGold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में चमक, चेक करें आज के रेटYouTube Outage: वीडियो नहीं चल रहे, अमेरिका के 3 लाख से अधिक यूजर्स परेशान

FedEx आईआईटी-मुंबई, आईआईटी-मद्रास को CSR के तहत करोड़ डॉलर का अनुदान देगी

Advertisement

फेडेक्स ने बयान में कहा, “फेडेक्स ने आईआईटी-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर का सीएसआर अनुदान देने का वादा किया है।”

Last Updated- December 12, 2023 | 4:19 PM IST
Fedex
Representative Image

फेडेक्स एक्सप्रेस ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहले के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस अनुदान से दोनों संस्थानों को अपने परिसरों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि यह सहयोग प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने, प्रतिभा का लाभ उठाने, पर्यावरण अनुकूलता और स्टार्टअप वृद्धि को बढ़ावा देने की फेडेक्स की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

फेडेक्स ने बयान में कहा, “फेडेक्स ने आईआईटी-मुंबई और आईआईटी-मद्रास को एक करोड़ डॉलर का सीएसआर अनुदान देने का वादा किया है।”

बयान के अनुसार, “यह पहल विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (सीओई) की स्थापना में योगदान देगी, जो दोनों आईआईटी परिसरों में भौतिक बुनियादी ढांचे के भीतर रणनीतिक रूप से स्थित है।”

कंपनी ने कहा कि फेडेक्स, आईआईटी-मुंबई और आईआईटी मद्रास के बीच सहयोग प्रौद्योगिकी और भारत की प्रतिभाओं के तालमेल से लॉजिस्टिक्स उद्योग मानकों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement