facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!

डीटीएच पर हाई डेफिनेशन का लुत्फ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:35 AM IST

नए ग्राहकों की संख्या में गिरावट से डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं।
पांच कंपनियों वाली डीटीएच उद्योग अब ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हाई डेफिनेशन (एचडी) सेवा को लॉन्च करने जा रही है। हाई डेफिनेशन सेवा प्रदान करने की होड़ में डीटीएच कंपनी सन डायरेक्ट आगे निकल गई हैं और उसने अपने क्षेत्रीय ग्राहकों को एचडी सेवा देने की बात कही है।
एचडी सेवा के माध्यम से टेलीविजन पर तस्वीरें काफी साफ दिखाई देती है। इसे ध्यान में रखते हुए सन डायरेक्ट ने मूवीज, स्पोर्ट्स और लाइफ स्टाइल जैसे चुनिंदा चैनलों के लिए एचडी सेवा मुहैया कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ब्रॉडकास्टरों और डीटीएच ऑपरेटरों का हौंसला बढ़ेगा।
प्रसार भारती को भी 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल के लिए एचडी तकनीक शुरू करनी है। नैशनल ज्यॉग्राफिक, ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स और एचबीओ पश्चिमी देशों में एचडी सेवा प्रदान करती है। अगर भारत में ऑपरेटर एक बार इस सेवा को प्रदान करती है, तो विदेशी चैनल भी भारत में ऐसा करने पर विवश हो जाएंगे।
देश में अभी 1 करोड़ 30 लाख डीटीएच उपभोक्ता है और इसमें डिश टीवी, टाटा स्काई, सन डायरेक्ट, बिग टीवी और डिजीटल टीवी जैसी पांच कंपनियां सेवा प्रदान कर रही हैं। हालांकि मौजूदा आर्थिक मंदी की वजह से वित्त वर्ष 2009 की चौथी तिमाही में नए डीटीएच ग्राहकों की संख्या में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
उपभोक्ताओं के लिए सन डायरेक्ट की एचडी सेवा महंगी पड़ेगी, क्योंकि इसका हार्डवेयर (सेट टॉप बॉक्स) की कीमत लगभग 10,000 रुपये होगी, जो डीटीएच उपकरण से पांच गुना ज्यादा महंगा है। इसके अलावा हर एचडी चैनल के लिए 100 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। सन डायरेक्ट ने पांच से छह चैनलों के लिए एचडी सेवा देने की योजना बनाई है। ऑपरेटरों के लिए एचडी चैनल के लिए आम चैनल से दुगुनी बैंड की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement