facebookmetapixel
Advertisement
Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारी

दस साल में 10 गुना बढ़ गई इंटरनेट से कमाई, OTT के बढ़ते क्रेज में टेलीकॉम कंपनियों को भारी झटका

Advertisement

Trai के अनुसार, इंटरनेट के इस्तेमाल से ARPU जून, 2013 तिमाही से दिसंबर, 2022 तिमाही तक 10 गुना बढ़ गया है

Last Updated- July 09, 2023 | 5:08 PM IST
Earnings from Internet increased in 10 years in 10 years, Tokyo suffered a huge blow due to the growing craze of OTT

दूरसंचार कंपनियों के राजस्व में वॉयस कॉल का हिस्सा पिछले 10 साल में 80 प्रतिशत तक घट गया है। वहीं SMS सेवाओं से राजस्व में 94 प्रतिशत की कमी आई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Trai) की ओर से जारी एक परिपत्र के अनुसार, यह गिरावट पिछले 10 साल में इंटरनेट आधारित कॉलिंग और संदेश सेवा का इस्तेमाल बढ़ने से आई है।

Trai के अनुसार, इंटरनेट के इस्तेमाल से प्रति ग्राहक औसत राजस्व (ARPU) जून, 2013 तिमाही से दिसंबर, 2022 तिमाही तक 10 गुना बढ़ गया है।

WhatsApp, Google Meet, FaceTime आदि मैसेज और कॉलिंग ऐप का नियमन करने के लिए Trai ने हाल ही में जारी अपने परिपत्र में कहा कि संदेश, वॉयस कॉलिंग के लिए ‘ओवर द टॉप’ (OTT) ऐप के बढ़ते उपयोग से दुनियाभर में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की कमाई का प्रमुख जरिया अब संदेश और कॉल के बजाय इंटरनेट हो गया है।

Also read: FPI Flow: ‘भारत में खरीदो, चीन में बेचो’ की रणनीत अपना रहे विदेशी निवेशक

ARPU के सभी प्रमुख घटकों में जून, 2013 से दिसंबर, 2022 तिमाही तक गिरावट हुई है। ARPU दूरसंचार कंपनियों की वृद्धि को मापने का प्रमुख तरीका है।

Also read: PMLA: GST पर होगी ED की नजर, टैक्स चोरी करने वालों पर सरकार ने लिया बड़ा ऐक्शन

Trai के दस्तावेज के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों के कुल राजस्व में इंटरनेट से कमाई की हिस्सेदारी 2013 के 8.1 से लगभग 10 गुना बढ़कर दिसंबर, 2022 में 85.1 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, इस दौरान दूरसंचार कंपनियों का ARPU 123.77 रुपये से बढ़कर सिर्फ 146.96 रुपये हुआ है।

Also read: रणनीतिक निवेश लक्ष्य पहल के तहत DPIIT ने 30 देशों की 106 कंपनियों की पहचान की

आंकड़ों के अनुसार, जून, 2013 तिमाही और दिसंबर, 2022 तिमाही के बीच कॉल की राजस्व में हिस्सेदारी घटकर 14.79 रुपये या कुल ARPU का 10.1 प्रतिशत रह गई है। जून, 2013 में यह कुल राजस्व में 72.53 रुपये या 58.6 प्रतिशत थी। इसी तरह, संदेश सेवा या SMS की राजस्व में हिस्सेदारी ARPU के 3.99 रुपये से घटकर 23 पैसे रह गई है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement