facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

चर्चाओं की वजह से चढ़े डीएलएफ के शेयर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:10 AM IST

हिस्सेदारी बेचने की चर्चाओं के बीच शुरुआती कारोबार में डीएलएफ के शेयरों मे इजाफा देखने को मिला है। कंपनी के शेयर इस वक्त 248 के भाव पर बिक रहे हैं, जो कल के बंद भाव से 3 फीसदी ज्यादा है। अब तक बीएसई में कंपनी के 4.39 शेयरों में कारोबार हो चुका है।
वैसे, डीएलएफ आज एक फीसदी की गिरावट के साथ 242 रुपये के भाव पर खुला था। कुछ ही देर में इसने 240 रुपये का स्तर भी छू लिया, लेकिन इस बाद इसमें तेजी से इजाफा हुआ। एक बार तो यह 252 रुपये की ऊंचाई तक जा पहुंचा था।
2,000-2,500 करोड़ रुपये उगाहने के लिए के.पी.सिंह और उनका परिवार, बड़े विदेशी संस्थागत निवेशकों के साथ बात चीत करने में जुटे हुए हैं। इसके तहत डीएलएफ के प्रवर्तक कंपनी में 6-7 फीसदी तक हिस्सेदारी इन निवेशकों को बेच सकते हैं।
इस बीच, आयकर विभाग ने कंपनी वित्त वर्ष 2005-06 के आयकर के रूप में अतिरिक्त 300-400 करोड़ रुपये की मांग की है। विभाग का कहना है कि उस वित्त वर्ष में कंपनी ने  अपनी कमाई कम दिखाई थी। आयकर विभाग की यह मांग ऐसे वक्त में आई है, जब देश की इस सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी का मुनाफा इस वित्त वर्ष में 41 फीसदी घटकर 4,629 करोड़ रुपये रह गया है। 

Advertisement
First Published - May 8, 2009 | 12:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement