facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

डिज्नी और सन को मिली हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:05 PM IST

बच्चों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम बनाने वाली वॉल्ट डिज्नी इंडिया और कलानिधि मारन की स्वामित्व वाले सन टीवी नेटवर्क के एफएम रेडियो साउथ एशिया एफएम दोनों को अपना विस्तार करने और विदेशी निवेश बढ़ाने की मंजूरी विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) से मिल गई है।
एफआईपीबी ने वाल्ट डिज्नी इंडिया के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें कंपनी ने यहां के मनोरंजन बाजार में डिज्नी समूह के चलचित्रों का वितरण, विपणन और विज्ञापन के लिए मंजूरी की मांग की थी।
टीवी चैनलों के अलावा डिज्नी समूह की नजर बच्चों के लिए और पारिवारिक पुस्तकें छापने वाले ब्रांड टून डिज्नी और डिज्नी का विस्तार करने पर है। यह कपंनी इसके लिए प्रयासरत है। उसने एफआईपीबी को संकेत दिए हैं कि वह विस्तार परियोजनाओं में विदेशी निवेश नहीं आमंत्रित करेगी।
मॉरिशस की साउथ एशिया मल्टीमीडिया को टेक्ोलॉजिज सन टीवी नेटवर्क के एफएम रेडियो ‘साउथ एशिया एफएम’ में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी 6.98 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने की तैयारी कर रही है। एफआईपीबी ने साउथ एशिया एफएम की ओर से जमा किए गए आवेदन पत्र को मंजूरी दे दी है। इस रेडियो चैनल में सन टीवी की 64.12 फीसदी हिस्सेदारी है।
सन टीवी नेटवर्क अपना एफएम रेडियो कारोबार साउथ एशिया एफएम और कल रेडियो के जरिए करता है। नेटवर्क को देश में 45 एफएम रेडियो स्थापित करने की मंजूरी मिली है। किसी एक चैनल को एफएम रेडियो का कारोबार शुरू करने के लिए मिला यह सबसे ज्यादा लाइसेन्स है।

Advertisement
First Published - May 8, 2009 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement