facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Go First की तैयारियों की समीक्षा के बाद उड़ान की अनुमति देगा DGCA

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 1:10 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) को उड़ानों की फिर अनुमति देने से पहले उसकी तैयारियों का ‘ऑडिट’ करेगा। गो फर्स्ट द्वारा अपने कर्मचारियों को भेजी गई सूचना में यह जानकारी दी गई है।

नकदी संकट से जूझ रही गो फर्स्ट की उड़ानें तीन मई से बंद हैं। फिलहाल एयरलाइन स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही में है। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन ने नियामक के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि वह जल्द से जल्द उड़ानों को फिर से शुरू करने पर काम कर रही है।

एयरलाइन ने मंगलवार को कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा, ‘DGCA आने वाले दिनों में हमारी तैयारियों की जांच करने के लिए एक ऑडिट करेगा। एक बार नियामक द्वारा मंजूरी मिलने के बाद हम जल्द दोबारा परिचालन शुरू कर देंगे।’

Also Read: Go First के लोन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा लाया 500 करोड़ का प्रावधान

गो फर्स्ट ने कहा कि सरकार ने बहुत सहयोग दिया है और एयरलाइन को जल्द से जल्द परिचालन शुरू करने के लिए कहा है। इसके अलावा कर्मचारियों को मंगलवार रात भेजी गई सूचना में कहा गया है कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ने आश्वस्त किया है कि परिचालन शुरू होने से पहले कर्मचारियों का अप्रैल माह का वेतन उनके खातों में डाल दिया जाएगा।

इसके अलावा आगामी महीने से वेतन का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में किया जाएगा। यह सूचना गो फर्स्ट के परिचालन प्रमुख रजित रंजन ने कर्मचारियों को भेजी है।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 1:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement