facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

Byju’s की मुश्किलें और बढ़ीं, Deloitte ने ऑडिटर के रूप में दिया इस्तीफा

Advertisement

डेलॉइट को 1 अप्रैल, 2020 से वित्तीय वर्ष 31 मार्च, 2025 तक 5 साल की अवधि के लिए ऑडिटर के रूप में नियुक्त किया गया था।

Last Updated- June 22, 2023 | 9:58 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

Byju’s कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करने वाले ऑडिटर डेलॉइट हास्किन्स एंड सेल्स ने इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि बायजू ने उन्हें जरूरी जानकारी नहीं दी है। वे कह रहे हैं कि कंपनी के वित्तीय विवरण में देरी हो रही है, और वे ऑडिट शुरू नहीं कर पाए हैं।

डेलॉइट ने बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा, 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के वित्तीय विवरण बहुत देर से आए हैं। ऑडिट रिपोर्ट में आवश्यक बदलावों, वित्तीय रिकॉर्ड की तैयारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है जिसकी वजह से अभी तक ऑडिट भी शुरू नहीं किया है। इसका मतलब यह है कि वे यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि कंपनी की वित्तीय स्थिति में सब कुछ सही है।

कंपनी ने कहा, “उपरोक्त के मद्देनजर, हम तत्काल प्रभाव से कंपनी के वैधानिक ऑडिटर के रूप में अपना इस्तीफा दे रहे हैं।”

डेलॉइट को 1 अप्रैल, 2020 से वित्तीय वर्ष 31 मार्च, 2025 तक 5 साल की अवधि के लिए ऑडिटर के रूप में नियुक्त किया गया था।

इस बीच, बायजू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने FY22 से शुरू होने वाले वर्ष के लिए अगले पांच सालों के लिए बीडीओ (MSKA एंड एसोसिएट्स) को अपना वैधानिक ऑडिटर नियुक्त किया है। बायजूस के लिए बुरी खबरें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। डेलॉइट के इस्तीफा देने के साथ ही उसके तीन बोर्ड सदस्यों ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

इनमें सिकोइया कैपिटल के जी वी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव के विवियन वू, प्रोसस के रसेल ड्रिसेनस्टॉक शामिल हैं।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement