facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज से तनाव घटने के संकेत, कच्चे तेल में नरमी; WTI 82 डॉलर के नीचेStocks To Watch Today: BEL को ₹730 करोड़ के ऑर्डर, Vedanta पर बड़ा अपडेट; आज ये शेयर रहेंगे फोकस मेंकृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपये

Indigo पर कस्टम विभाग का एक्शन, शेयर 2% गिरे

Advertisement

इस खबर के बाद, इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और बीएसई पर शेयर 2% गिरकर ₹5,313.15 पर बंद हुए।

Last Updated- May 27, 2025 | 6:52 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर

कस्टम विभाग ने प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) पर कुल ₹2.76 करोड़ का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने मंगलवार को नियामकीय फाइलिंग में बताया कि वह इन जुर्मानों के खिलाफ अपील दायर करेगी।

अहमदाबाद के प्रधान कस्टम आयुक्त ने ₹2.20 करोड़, जबकि मीनंबक्कम, चेन्नई के प्रधान कस्टम आयुक्त ने ₹56,20,254 का जुर्माना इंडिगो पर लगाया है। यह जानकारी कंपनी को क्रमशः 26 और 27 मई को प्राप्त हुई।

ALSO READ: 3-6 महीने में ये Defence PSU Stock कराएगा अच्छी कमाई! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें; 2 साल में दिया 250% रिटर्न

क्या कहती है इंडिगो 

फाइलिंग में इंडिगो ने कहा कि कस्टम अधिकारियों ने कस्टम ड्यूटी की मांग की पुष्टि करते हुए आदेश जारी किए हैं। कंपनी का मानना है कि उसने सभी शुल्क सही तरीके से जमा किए हैं और उसका पक्ष मजबूत है। इसलिए वह उचित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील करेगी।

इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्णय का कंपनी के वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस खबर के बाद, इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और बीएसई पर शेयर 2% गिरकर ₹5,313.15 पर बंद हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लो-एश मेट कोक पर आयात प्रतिबंध बढ़ाने के पक्ष में स्टील मंत्रालय 

भारत सरकार का निर्यातकों को बड़ा तोहफा, 1 जून से फिर शुरू होंगे RoDTEP लाभ

 

 

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement