facebookmetapixel
Advertisement
लोन की EMI ने बिगाड़ दिया बजट? एक्सपर्ट ने बताए पैसे बचाने के आसान उपायCabinet Decision: एयरलाइंस को बड़ी राहत, ATF कीमतें थामने के लिए OMCs को ₹10,000 करोड़ की मददग्रीन एनर्जी से रोजगार की रोशनी, 2030 तक 44 लाख नौकरियों की उम्मीदबड़ी कंपनियों की कमाई में दम नहीं, निफ्टी 50 का मुनाफे में हिस्सा 5 साल के सबसे निचले स्तर परक्या Small Cap Funds पर फिर दांव लगाने का समय आ गया? वैल्यूएशन, कमाई और फंडामेंटल्स दे रहे संकेतपश्चिम एशिया युद्ध का असर भारत तक, ऑटो कंपनियों के मुनाफे पर बढ़ा दबाव: Crisilसोना बेचने के दावे को RBI ने नकारा, कहा- 880.52 टन पर कायम है भंडारब्याज दरों में फिलहाल बदलाव न हो तो अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा: SBI चेयरमैनDelhi Fire Tragedy: मालवीय नगर में होटल में भीषण आग, अब तक 21 लोगों की मौत; कई विदेशी नागरिक भी शामिलGoogle की कमाई पर असर डाल सकता है यह फैसला, जानिए Hindware केस की पूरी कहानी

विलय की लंबी प्रक्रिया के कारण बिकी क्रेडिला: दीपक पारेख

Advertisement

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में बोलते हुए पारेख ने कहा, ‘HDFC और HDFC Bank के विलय के दौरान RBI ने हमें HDFC Credila के विलय का बिक्री का विकल्प दिया था

Last Updated- September 07, 2023 | 10:48 PM IST
'Time to hang my boots', says Deepak Parekh

एचडीएफसी के चेयरमैन रहे दीपक पारेख ने कहा कि अध्ययन ऋण देने वाली फर्म एचडीएफसी क्रेडिटा फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड को हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड फाइनैंस कॉर्पोरेशन लिमिडेड (एचडीएफसी) और एचडीएफसी के विलय में शामिल नहीं किया जा सका, और उसका कारोबार बेचने का फैसला करना पड़ा क्योंकि विलय की प्रक्रिया के लिए कई नियामक मंजूरियों की जरूरत थी।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में बोलते हुए पारेख ने कहा, ‘एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के दौरान रिजर्व बैंक ने हमें एचटीएफसी क्रेडिला के विलय का बिक्री का विकल्प दिया था। हमने इसे बेच दिया क्योंकि उस समय क्रेडिला की कुल संपत्ति 15,000 करोड़ रुपये थी और एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद की संपत्ति करीब 25 लाख करोड़ रुपये थी। अगर 25 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का विलय किया जाता तो विलय की प्रक्रिया में उतना ही वक्त करीब एक साल लग जाता, क्योंकि कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़तीं। ऐसे में यह कवायद फायदेमंद नहीं थी।’

पारेख इस समय एचडीएफसी लाइप और एचडीएफसी एएमसी के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर यह है कि बैंक सीधे शिक्षा ऋण देना शुरू करे और उसके लिए कुछ धन अलग रखे। एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ है।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement