facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

कोरोमंडल इंटरनैशनल 820 करोड़ में खरीदेगी एनएसीएल इंडस्ट्रीज की 53% हिस्सेदारी

Advertisement

फसल सुरक्षा कारोबार में बढ़त के लिए मुरुगप्पा ग्रुप की कंपनी ने किया बड़ा अधिग्रहण

Last Updated- March 13, 2025 | 10:22 PM IST
Coromandel International

भारत की अग्रणी कृषि समाधान प्रदाताओं में से एक मुरुगप्पा समूह की कंपनी कोरोमंडल इंटरनैशनल 820 करोड़ रुपये में एनएसीएल इंडस्ट्रीज (एनएसीएल) की 53 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने इसके लिए निर्णायक करार पर दस्तखत करने की घोषणा की है।

एनएसीएल भारत की फसल सुरक्षा कंपनी है जिसका घरेलू बाजारों में मजबूत ब्रांडेड फॉर्मूलेशन कारोबार है। वह प्रमुख वैश्विक भौगोलिक क्षेत्रों में तकनीकों का निर्यात करती है और वैश्विक बहुराष्ट्रीय कृषि रसायन कंपनियों के साथ अनुबंध के आधार पर विनिर्माण में भी उसकी मौजूदगी है। 76.7 रुपये प्रति शेयर पर होने वाले इस सौदे में कोरोमंडल मौजूदा प्रवर्तक केएलआर प्रोडक्ट्स से शेयरों का अधिग्रहण करेगी।

कोरोमंडल ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अधिग्रहण नियमों के अनुरूप कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी का 26 फीसदी तक अधिग्रहण करने के लिए ओपन ऑफर लाने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित सौदा नियामक की मंजूरी पर निर्भर है और इसके अगले कुछ महीनों में पूरा होने की संभावना है।

कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण अलागप्पन ने कहा, कोरोमंडल इंटर नैशनल के फसल सुरक्षा कारोबार के लिए यह एक अहम घटना है। कोरोमंडल की दीर्घकालिक रणनीति हमेशा से ही स्थिर वृद्धि और बाजार नेतृत्व पर केंद्रित रही है। एनएसीएल इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण वृद्धि के बारे में कंपनी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

उन्होंने कहा, हमारे व्यापक वितरण नेटवर्क और उद्योग में गहरी विशेषज्ञता को एनएसीएल की विनिर्माण क्षमताओं, विविध उत्पाद पोर्टफोलियो और बड़े फॉर्मूलेशन की मौजूदगी के साथ जोड़कर हम परिचालन के पैमाने में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए मंच तैयार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement