facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

पोस्को के संयंत्र पर छाए अनिश्चितता के बादल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:23 PM IST


दक्षिण कोरिया की दिग्गज इस्पात कंपनी पोस्को के उड़ीसा में लगने वाले संयंत्र का काम शुरु होने में और देरी हो सकती है। संयंत्र के लिए जमीन की खुदाई का काम अप्रैल में शुरु होना है लेकिन सरकार की तरफ से कोई संकेत न मिलने के कारण कंपनी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। उड़ीसा सरकार और पोस्को के बीच यह संयंत्र लगाने के लिए 2005 में सहमति बनी थी। कंपनी इसमें 52000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।
स्टीलराइज-2008 नाम के एक तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने आए पोस्को शोध संस्थान(पोस्को रिसर्च इंस्टीटयूट) के निदेशक चांग-हो-क्वाग ने बताया कि कंपनी अप्रैल में खुदाई शुरु करने के लिए तैयार है लेकिन अगर सरकार  खदानों  के बारे कोई सकारात्मक जवाब नहीं देती है तो इस पर दोबारा सोचना पड़ेगा। 12 मिलियन टन इस्पात उत्पादन वाली इस परियोजना का काम शुरु होने में पहले ही 1 साल की देरी हो चुकी है लेकिन कंपनी अब भी संयंत्र लगाने के अपने फैसले  से पीछे नहीं हटेगी।
क्वाग पिछले ढाई साल से भारत में इस्पात के बाजार और उसमें निवेश की संभावनाओं का जायजा ले रहें हैं। भारतीय इस्पात क्षेत्र में व्यापार के लिए स्थितियों पर प्रस्तुतिकरण देते हुए क्वाग ने कहा कि इस्पात उद्योग के सामने सबसे बड़ी समस्या है कमजोर बुनियादी ढांचा और भूमि अधिग्रहण।
उड़ीसा में संयंत्र लगाने के लिए पोस्को को 4000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना है लेकिन उसे विस्थापित होने वाले लोगों के भारी विरोध की सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि ये सारे मुद्दे जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 28, 2008 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement