facebookmetapixel
Advertisement
AI में निवेश का असर: गूगल की पेरेंट कंपनी ने कमाई में तोड़े सारे अनुमान, रिजल्ट के बाद शेयर बना रॉकेटLabour Day 2026: कृषि मजदूर सिर्फ मजदूर नहीं, देश के असली स्किल्ड प्रोफेशनल; कब मिलेगा सम्मान?Explainer: पुराने टैक्स नोटिस का झंझट खत्म? पुरानी डिमांड माफी का पूरा सच और पोर्टल पर सुधार का तरीकादेश में चीनी उत्पादन 7% बढ़ा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में रिकॉर्ड पैदावार; पर UP में दिखी हल्की गिरावटस्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को खरीदेगा फेडरल बैंक, बड़े शहरों में पकड़ बढ़ाने की कोशिशWaaree Energies: नतीजों के बाद शेयर में क्यों आई 11% की तगड़ी गिरावट? Q4 में मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू हुआ डबलहर शेयर पर 2200% डिविडेंड देगी FMCG कंपनी, आ गई रेकॉर्ड डेट; Q4 में कमाया ₹2,994 करोड़ का मुनाफाAdani Ports Q4 Results: मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,329 करोड़ पहुंचा, ₹7.5 डिविडेंड का ऐलानETF में रिकॉर्ड निवेश: FY26 में ₹1.8 लाख करोड़ का इनफ्लो, गोल्ड-सिल्वर ने मारी बाजीगोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेट

1000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी Byju’s: रिपोर्ट्स

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 9:59 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

एड-टेक कंपनी, बायजू, लोन को लेकर समस्याओं का सामना कर रही है और अमेरिकी अदालतों में एक कानूनी मामला चल रहा है। इन मुद्दों के कारण, कंपनी को और कर्मचारियों को निकालना पड़ सकता है। Morning Context में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बायजू की योजना 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की है, वैसे बिजनेस स्टैंडर्ड को इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि प्राप्त नहीं हुई है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने रिपोर्टों पर बात करने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि ये कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट रोल पर हैं और सेल्स टीम का हिस्सा हैं। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 900-1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। प्रोडक्ट, कंटेंट, मीडिया और टेक्नॉलजी टीमों जैसे कई वर्टिकल में नौकरी में कटौती हुई थी।

बेंगलुरु की इस कंपनी ने कथित तौर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सहित कई टॉप अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जो प्रति वर्ष 1 करोड़ रुपये और उससे अधिक का वेतन ले रहे थे।

वह छंटनी ऐसे समय में कर रहे हैं जब वे यूएस में कर्जदाताओं को $40 मिलियन के ब्याज का भुगतान नहीं कर सके, और कर्जदाताओं ने $1.2 बिलियन के लोन को चुकाने की मांग की। बायजू ने न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में एक मामला भी दायर किया क्योंकि ऋणदाताओं में से एक रेडवुड ने लोन का एक बड़ा हिस्सा खरीद लिया।

बायजू ने कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA), ब्लैकरॉक, चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव, सिकोइया, सिल्वर लेक, बॉन्ड कैपिटल, Tencent, जनरल अटलांटिक और टाइगर ग्लोबल जैसे निवेशकों से कुल 6 बिलियन डॉलर जुटाए हैं।

अमेरिका स्थित एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक ने फिर से एडटेक दिग्गज बायजू से अपना मूल्यांकन घटाया है और कंपनी का वैल्यूएशन अब घटकर लगभग 8.4 बिलियन डॉलर हो गया है। ब्लैकरॉक ने एक फाइलिंग में बताया कि उन्होंने इस साल मार्च में समाप्त तिमाही में बायजू के शेयर के मूल्य में 62 प्रतिशत की कटौती की, एक साल पहले की तुलना में यह बहुत नीचे आ गया है। 2022 में कंपनी का वैल्यूएशन 22 बिलियन डॉलर था।

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement