facebookmetapixel
Advertisement
AI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदीAI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से वैश्विक एआई महाकुंभ, दुनिया की नजर भारत पर; जानें पूरा शेड्यूलAye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयरFractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदाGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,871 की गिरावट, सोना भी फिसला; जानें MCX पर किस भाव खुला कारोबारमिडकैप-स्मॉलकैप का दौर आने वाला! FY27 में बदल सकती है बाजार की तस्वीरमोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित मेंएलएलपी और कंपनी ऐक्ट में सुधार की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत?Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉस

Brookfield India REIT Q1 Result: नेट ऑपरेटिंग इनकम 13% बढ़कर ₹499 करोड़

Advertisement

Brookfield India REIT Q1 Result: कंपनी ने जून तिमाही के लिए यूनिट होल्डर्स को ₹319 करोड़ (₹5.25 प्रति यूनिट) का वितरण करने की घोषणा की है।

Last Updated- August 02, 2025 | 3:38 PM IST
Q1 Results today
Representative Image

Brookfield India REIT Q1 Result: ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट (Brookfield India REIT) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में नेट ऑपरेटिंग इनकम (NOI) में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी की NOI ₹498.6 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹439.9 करोड़ थी।

कंपनी ने जून तिमाही के लिए यूनिट होल्डर्स को ₹319 करोड़ (₹5.25 प्रति यूनिट) का वितरण करने की घोषणा की है।

ब्रुकफील्ड इंडिया REIT अब निवेशकों को प्रेफरेंशियल यूनिट जारी कर ₹1,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसके तहत 3.23 करोड़ यूनिट ₹310 प्रति यूनिट की दर से जारी होंगी। सीईओ और एमडी आलोक अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत रही है, लीजिंग में अच्छी गति, बेहतर ऑक्यूपेंसी और डिस्ट्रीब्यूशन में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Also Read: इस कमोडिटी एक्सचेंज ने Q1 में कराया तगड़ा मुनाफा, शेयरों का 1:5 में स्प्लिट कर छोटे निवेशकों को दी राहत

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 6.51 लाख वर्ग फुट एरिया लीज पर दिया और ऑक्यूपेंसी लेवल बढ़कर 89% हो गया। दिसंबर 2024 में कंपनी ने ₹3,500 करोड़ जुटाए थे और अब यह नई फंड रेजिंग बड़ी ग्रोथ योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

कंपनी बेंगलुरु और चेन्नई में ग्रेड-A प्रॉपर्टी के अधिग्रहण के लिए अपने स्पॉन्सर ग्रुप से बातचीत कर रही है। ब्रुकफील्ड इंडिया REIT के पास दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा और कोलकाता में 10 ग्रेड-A कमर्शियल एसेट हैं।

इसके पोर्टफोलियो में कुल 2.9 करोड़ वर्ग फुट लीज योग्य एरिया है, जिसमें से 2.45 करोड़ वर्ग फुट ऑपरेटिंग, 6 लाख वर्ग फुट निर्माणाधीन और 39 लाख वर्ग फुट भविष्य के विकास के लिए है।

Advertisement
First Published - August 2, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement