facebookmetapixel
Advertisement
‘बाजार में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा जायंट क्रैश’, रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनीSummer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तारExplainer: समुद्र में तैरती गैस फैक्ट्री! कैसे फ्लोटिंग LNG बदल रही है दुनिया में गैस की सप्लाई का खेल?MP Economic Survey: मध्य प्रदेश की आर्थिक समीक्षा पेश, 16.69 लाख करोड़ रुपये पहुंचा जीएसडीपीभारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाहExplainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटर

Embassy Reit से बाहर निकली ब्लैकस्टोन, समूची 23.5% हिस्सेदारी 7,100 करोड़ रुपये में बेची

Advertisement

एम्बैसी ऑफिस पार्क रीट भारत का पहला रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) है जो वैश्विक निवेश फर्म ब्लैकस्टोन और बेंगलुरु स्थित रियल्टी फर्म एम्बैसी समूह द्वारा प्रायोजित है।

Last Updated- December 20, 2023 | 1:46 PM IST
blackstone
Representative Image

वैश्विक कोष ब्लैकस्टोन ने शेयर बाजारों में थोक सौदे में एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में अपनी समूची 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 7,100 करोड़ रुपये में बेच दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अपनी यूनिट करीब 316 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची हैं। कुछ मौजूदा यूनिटधारकों ने इसमें भाग लिया है।

उन्होंने बताया कि एसबीआई म्यूचुअल फंड एक नया निवेशक है। एम्बैसी ऑफिस पार्क रीट भारत का पहला रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) है जो वैश्विक निवेश फर्म ब्लैकस्टोन और बेंगलुरु स्थित रियल्टी फर्म एम्बैसी समूह द्वारा प्रायोजित है।

सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से लगभग 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के बाद इसे 2019 में सूचीबद्ध किया गया था।

यह भी पढ़ें : रैंसमवेयर अटैक की चपेट में HCLTech, 1.40% फिसले शेयर

पिछले साल ब्लैकस्टोन ने एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में अपने शेयर बेचकर लगभग 32.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,650 करोड़ रुपये) जुटाए थे। इस सौदे के बाद एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में ब्लैकस्टोन की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत रह गई थी।

एम्बैसी रीट बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नौ बुनियादी ढांचे जैसे कार्यालय पार्क और चार सिटीसेंटर कार्यालय भवनों के 4.53 करोड़ वर्ग फुट पोर्टफोलियो की मालिक है।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement