facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

रैंसमवेयर अटैक की चपेट में HCLTech, 1.40% फिसले शेयर

Advertisement

बुधवार को दोपहर 12: 30 बजे BSE पर HCLTech के शेयर 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,467.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- December 20, 2023 | 1:19 PM IST
Indians lost Rs 485 crore in UPI fraud, 6.32 lakh cases registered UPI धोखाधड़ी में भारतीयों ने गंवाए 485 करोड़ रुपये, 6.32 लाख मामले दर्ज हुए
Representative Image

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने बुधवार को कहा कि उसकी एक परियोजना एक अलग क्लाउड वातावरण (isolated cloud environment) में रैंसमवेयर (ransomware) हमले से प्रभावित हुई थी और इसका कारण समझने के लिए जांच चल रही थी। एक नियामक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि वह आवश्यकतानुसार उपचारात्मक कार्रवाई करेगी।

HCLTech करेगी आवश्यकतानुसार उपचारात्मक कार्रवाई

कंपनी ने कहा, “आपको सूचित किया जाता है कि HCLTech को अपने एक प्रोजेक्ट के लिए एक अलग क्लाउड वातावरण में रैंसमवेयर हमले के बारे में पता चला है। इस घटना के कारण ओवरऑल HCLTech नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं देखा गया है।”

कंपनी ने आगे कहा, “साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन HCLTech के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मूल कारण का आकलन करने और आवश्यकतानुसार उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए संबंधित हितधारकों के परामर्श से एक विस्तृत जांच चल रही है।”

Also read: Doms IPO Listing: लिस्ट हुआ स्टेशनरी कंपनी का आईपीओ, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

1.40% लुढ़के HCLTech के शेयर

यह मामला HCLTech द्वारा भारतीय शेयर बाजारों पर 4 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (MCap) को पार करने और 13वीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बनने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। अन्य आईटी कंपनियों में, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंफोसिस है।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में, HCLTech ने सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की मामूली राजस्व वृद्धि दर्ज की थी और मजबूत मार्जिन बनाए रखा था। तिमाही के दौरान प्रमुख सौदों के कारण लाभप्रदता में सुधार की भी उम्मीद है। दूसरी तिमाही के दौरान, HCLTech ने 16 महत्वपूर्ण सौदे हासिल किए, जिनका अनुबंध मूल्य कुल 3.969 अरब डॉलर था। इनमें से 7 सर्विस सेक्टर में और 6 सॉफ्टवेयर सेक्टर में थे।

बुधवार को दोपहर 12: 30 बजे BSE पर HCLTech के शेयर 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,467.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement