facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

बिड़ला पावर भरेगी डीजल इंजन से रफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:44 AM IST

यश बिड़ला समूह की बिड़ला पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड (बीपीएसएल) डीजल इंजन का निर्माण करने जा रही है।
बीपीएसएल की योजना इसके लिए 500 करोड़ रुपये का अधिग्रहण करने की है। इसके लिए यह कपंनी फिलहाल 4-5 घरेलू और विदेशी कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। अनुमान है कि कंपनी अगले 9 से 15 महीने में इस कारोबार में उतर जाएगी।
बीपीएसएल अध्यक्ष और सीईओ कल्याण भट्टाचार्य ने बताया कि कंपनी की योजना डीजल, पेट्रोल, एलपीजी और केरोसिन जेनेरेटर के क्षेत्र में उतरने की है। हालांकि इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
भट्टाचार्य के मुताबिक, अधिग्रहण का आकार कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले इंजन की हॉर्स पावर पर निर्भर करेगा। वैसे कंपनी की नजर 25 से 200 हॉर्स पावर का डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी पर है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने अधिग्रहण के लिए निवेशक बैंक की नियुक्ति कर दी है। धन का इंतजाम कर्ज और पूंजी दोनों के जरिए किया जाएगा।
अनुमान है कि इसमें पूंजी की हिस्सेदारी करीब 15-20 फीसदी होगी। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ”घरेलू बाजार में बीपीएसएल की नजर उन कंपनियों पर है जिसमें विदेशी भागीदारी है या जिनके उत्पाद तो बेहतर हों पर विपणन में वह कंपनी कमजोर रही है। बीपीएसएल ऐसी कंपनियों को बिक्री और विपणन की बेहतर सेवाएं मुहैया कराएगी।”
इसके अलावा कंपनी की योजना अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में उपक्रम लगाने की है। कंपनी की मार्च 2010 तक देश के 40 शहरों में 250 बिड़ला पावर शॉपी खोलने की योजना है। फिलहाल इसके 60 आउटलेट्स मौजूद हैं। इसका उदेश्य पावर सॉल्यूशंस की संपूर्ण रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की है।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले 2 साल में हमारी 1 लाख जनेरेटर बेचने की योजना है। हमें अपनी क्षमता बढ़ाने की उम्मीद है, जिससे 2011-12 तक 500 करोड़ रुपये का मुनाफा हो सकता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2008-09 में 223 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
बीपीएसएल 1984 में यामाहा के सहयोग से शुरू हुई थी। फिलहाल इसका आकार 2,500 करोड़ रुपये का है। मौजूदा समय में जेनेरेटर बनाने वाली कंपनी विभिन्न तरह की बिजली से संबधित उत्पाद बना रही है।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement