सितंबर में इन्फी, कोटक बैंक पर फंडों का बड़ा दांव

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:43 PM IST

 बाजार की कमजोरी का फायदा उठाते हुए देसी म्युचुअल फंडों ने सितंबर के दौरान देसी शेयरों में 18,600 करोड़ रुपये का निवेशकिया जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 13,400 करोड़ रुपये की निकासी की। इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजूकी के शेयर म्युचुअल फंडों की खरीद सूची में सबसे ऊपर रहे।
दूसरी ओर, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर इन्होंने सबसे ज्यादा बेचे। नूवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के प्रमुख अभिलाष पगारिया ने कहा, म्युचुअल फंडों ने वाहन क्षेत्र की कंपनियों के शेयर खरीदे और इनकी बिकवाली भी की।
एक ओर जहां उन्होंने मारु​ति सुजूकी व हीरो मोटोकॉर्प के शेयर खरीदे, वहीं टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड और टीवीएस मोटर्स के शेयर बेचे। मिडकैप क्षेत्र में फंडों ने जीआर इन्फ्रा, सीजी पावर और एलआईसी हाउसिंग के शेयर खरीदे, वहीं मिडकैप में त्रिवेणी टर्बाइन, बटरफ्लाई गांधीमति अप्लांयसेज व विजय डायग्नोस्टिक्स के शेयर प्रमुख रूप से खरीदे गए।
 

First Published : October 14, 2022 | 9:50 PM IST