facebookmetapixel
Advertisement
AI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के नीचे; टैरिफ के डर से Pharma Index 1% टूटाअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांव

Bharat Biotech की Nasal Vaccine की कीमत 800 रुपये

Advertisement

यह टीका सरकार की कोविन वेबसाइट पर उपलब्ध है और जनवरी के चौथे सप्ताह तक इसे बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा

Last Updated- December 28, 2022 | 12:22 AM IST
Bharat Biotech's Nasal Vaccine costs Rs 800.
BS

बाजार में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की इनोवैक्स (iNCOVACC) की कीमत 800 रुपये प्रति खुराक, और बड़ी सरकारी खरीद के मामले में 325 रुपये होगी। हैदराबाद की इस कंपनी ने कहा है कि यह टीका सरकार की कोविन वेबसाइट पर उपलब्ध है और जनवरी के चौथे सप्ताह तक इसे बाजार में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि इस बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है कि क्या राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अ​भियान के लिए नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) की खरीद की जाएगी या नहीं। इनोवैक्स (बीबीवी154) को केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण ब्यूरो (सीडीएससीओ) ने इस महीने के शुरू में हेटरोलॉजस बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की मंजूरी दी थी। यह नाक के जरिये इस्तेमाल की जाने वाली रीकॉ​म्बिनेंट एडनोवायरस (फ्लू वायरस) वैक्सीन है।

चीन, जापान और कुछ अन्य देशों में Covid-19 मामलों में हाल में आई तेजी को देखते हुए भारत में चिंता बढ़ गई है। इस वजह से बूस्टर डोज की मांग बढ़ने की संभावना है और भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन का इस्तेमाल नाक के जरिये किया जाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी निर्माण एवं वितरण के लिए वै​श्विक भागीदार तलाशने को स्वतंत्र है।

इससे भारत बायोटेक को अन्य देशों में अपने टीके की बिक्री करने में तेजी से मदद मिलेगी। चूंकि नाक से लिए जाने वाले टीके का इस्तेमाल आसान होता है और इसमें किसी ज्यादा अनुभवी या प्र​शि​क्षित कर्मी की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह उन न्यून एवं मध्य आय वाले देशों में लोकप्रिय हो सकती है जिनमें अभी भी टीके की पहुंच कम बनी हुई है। इस टीके के लिए कोवैक्सीन की तरह उत्पादन संबंधी समस्याएं भी पैदा नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें: कोविड से निपटने के लिए ‘मॉक ड्रिल’

भारत बायोटेक के कार्यकारी चेयरमैन कृष्णा इला ने कहा, ‘हमने महामारी के दौरान निर्धारित किए अपने लक्ष्य हासिल किए हैं। हमने दो अलग अलग प्लेटफॉर्मों से कोवैक्सीन और इनोवैक्स विकसित की हैं और इनकी डिलिवरी प्रणालियां भी अलग हैं।’ इनोवैक्स को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, तकनीकी विकास बोर्ड और वा​शिंगटन यूनिवर्सिटी, सैंट लुइस की मदद से विकसित किया गया था।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement