facebookmetapixel
Advertisement
कृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझावईरान ने 45 जहाज किए ब्लैकलिस्ट, भारतीय रिफाइनरों ने ऐसे जहाजों से दूरी बनाने की तैयारी की

Bajaj Auto के शेयर में 5% की बढ़त, शेयर पुनर्खरीद की योजना से उत्साह

Advertisement

बजाज ऑटो के शेयरधारकों को पूंजी लौटाने के लिए शेयर पुनर्खरीद की योजना

Last Updated- January 03, 2024 | 11:08 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर बुधवार को बजाज ऑटो का शेयर पांच प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 52 सप्ताह के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा था कि उसका निदेशक मंडल 8 जनवरी को शेयर पुनर्खरीद पर विचार करेगा।

इसके बाद शेयर में तेजी आई। बीएसई पर यह 6,989.4 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 7,059.75 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया था।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा कि वह कंपनी अधिनियम, 2013 (कानून और उसके तहत बनाए गए विनियम समेत), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद) विनियम, 2018 और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों के अनुसार कंपनी के पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव तथा आवश्यक और प्रासंगिक अन्य विषयों पर विचार करेगी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक का मुक्त नकदी प्रवाह सृजित किया, जो वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही की तुलना में 1.6 गुना अधिक है।

तिमाही के दौरान 4,000 करोड़ रुपये के लाभांश वितरण के बाद 30 सितंबर, 2023 तक इसकी बैलेंस शीट में 17,326 करोड़ रुपये का अधिशेष धन है। 30 सितंबर, 2023 तक बजाज ऑटो का कुल नेटवर्थ 29,331 करोड़ रुपये था।

बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने सीएनबीसी-टीवी 18 के साथ बातचीत में कहा कि यह पुनर्खरीद शेयरधारकों को पूंजी लौटाने का प्रभावी तरीका है। इससे पहले जून 2022 में बजाज ऑटो ने 4,600 रुपये प्रति शेयर की दर पर 2,500 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद की थी।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement