facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

अरविंद एन्विसोल का ईपीआईसी ग्रुप संग करार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:16 PM IST

अरविंद लिमिटेड की जल उपचार इकाई अरविंद एन्विसोल ने वैश्विक ब्रांडों के लिए हॉन्ग कॉन्ग की प्रमुख परिधान विनिर्माता ईपीआईसी ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
अरविंद लिमिटेड की सहायक कंपनी अरविंद एन्विसोल एक जल प्रबंधन कंपनी है जो जल उपचार, औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार, सीवेज उपचार और शून्य तरल डिस्चार्ज के लिए आद्योपांत समाधान प्रदान करती है। जबकि हॉन्ग कॉन्ग की कंपनी ईपीआईसी ग्रुप लिमिटेड एक वैश्विक परिधान विनिर्माता है जिसके कारोबार का दायरा अफ्रीका, एशिया, यूएई और अमेरिका तक विस्तृत है। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां साथ मिलकर बांग्लादेश, वियतनाम, इथियोपिया, जॉर्डन और भारत में ईपीआईसी ग्रुप की विनिर्माण इकाइयों और भविष्य की परियोजनाओं में पर्यावरण के नुकसान को कम करने के लिए जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करेंगी। इस साझेदारी से जल उपचार समाधान के लिए बांग्लादेश में अरविंद एन्विसोल के विस्तार का भी पता चलता है। इस साझेदारी के जरिये अरविंद एन्विसोल पहले चरण में ईपीआईसी के तीन संयंत्रों को जल उपचार में अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेगी। बाद में उसका विस्तार अन्य संयंत्रों में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 3, 2020 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement