facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Amazon ने तय समय से पहले हासिल किया बड़ा लक्ष्य, भारत में बनी ‘वॉटर पॉजिटिव’ कंपनी

Advertisement

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) के लिए बड़े-बड़े डेटा सेंटरों के विस्तार से पर्यावरण पर असर को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं

Last Updated- June 20, 2026 | 10:18 AM IST
Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एमेजॉन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह भारत में ‘वॉटर पॉजिटिव’ बन गया है। इसका मतलब है कि कंपनी अपनी सीधी गतिविधियों जैसे कॉरपोरेट ऑफिस, डेटा सेंटर और फुलफिलमेंट सेंटरों में जितना पानी इस्तेमाल करती है, उससे अधिक पानी वह समुदायों को वापस कर रही है।

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) के लिए बड़े-बड़े डेटा सेंटरों के विस्तार से पर्यावरण पर असर को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। भारत में दुनिया की लगभग 18 फीसदी आबादी रहती है लेकिन उसके पास दुनिया के केवल 4 प्रतिशत मीठे पानी के संसाधन हैं। यही कारण है कि भारत को दुनिया के सबसे अधिक जल-संकट वाले देशों में गिना जाता है।

एमेजॉन ने बताया कि उसने यह लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर लिया। कंपनी ने 2027 तक वॉटर पॉजिटिव बनने का लक्ष्य रखा था लेकिन इसे पहले ही पूरा कर लिया गया। कंपनी के अनुसार यह उपलब्धि पानी की खपत कम करके, जल शोधन और वर्षा जल संचयन प्रणाली का विस्तार करके, जल-संकट वाले क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने वाली परियोजनाओं में निवेश करके हासिल की गई है। 

वर्ष 2025 में एमेजॉन ने भारत में अपने कामकाज में जितना पानी इस्तेमाल किया, उसका 120 फीसदी पानी समुदायों को वापस पहुंचाया। कंपनी का कहना है कि इस प्रगति की नियमित आंतरिक और स्वतंत्र ऑडिट के माध्यम से पुष्टि की गई है। एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष (परिचालन) अभिनव सिंह ने कहा, ‘भारत में वॉटर पॉजिटिव बनना एक बड़ी उपलब्धि है।’

Advertisement
First Published - June 20, 2026 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement