facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

अमर राजा करेगा वेतन कटौती

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:15 PM IST

अमर राजा समूह कोरोना वायरस संकट के चलते आने वाले महीनों में अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगा। इसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रबंधन स्तर के कर्मचारी शामिल होंगे। समूह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसके विभिन्न कारोबारों में प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे समूह के प्रवर्तकों ने खुद से अपने चालू वित्त वर्ष के वेतन में 50 प्रतिशत तक की कटौती की पेशकश की है।
समूह की प्रमुख कंपनी अमर राजा बैटरीज लिमिटेड की पिछले वित्त वर्ष की वार्षिक रपट के मुताबिक की 31 मार्च 2019 को के कुल कर्मचारियों की संख्या 7,541 थी। इसमें अस्थाई कर्मचारी भी हैं। कंपनी ने मार्च 2019 में समाप्त वित्त वर्ष में कर्मचारियों के वेतन पर 345.23 करोड़ रुपये का व्यय किया। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में सभी श्रेणी के कर्मचारियों की सालाना वेतन बढ़ोत्तरी नहीं की है। वह कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन में 10 से 25 प्रतिशत तक की कटौती करेगी।
समूह ने यह भी कहा है कि चालू वित्त वर्ष के लिए वेतन में वृद्घि एवं संशोधन सभी श्रेणियों के कर्मियों के लिए टाला जा रहा है। लॉकडाउन को बढ़ाए जाने, प्रवासी श्रमिकों के घर चले जाने, अतिरिक्त सतर्कता और सोशल डिस्टेंसिंग मानकों की वजह से समूह को कई ग्राहक सेगमेंट में मांग घटने की आशंका है।
जीवीके ने वेतन कटौती की
जेवीके समूह ने अपनी सभी कंपनियों के कर्मचारियों का वेतन मई से 30 प्रतिशत तक घटा दिया है। संशोधित वेतन के अनुसार 10 लाख रुपये से ज्यादा और 30 लाख रुपये तक की सीटीसी वाले कर्मचारयों के लिए यह कटौती 10 प्रतिशत है। सालाना 25 लाख रुपये से अधिक वेतन वाले कर्मचारियों के लिए 20 प्रतिशत कटौती की गई है। शीर्ष प्रबंधन के संदर्भ में ये वेतन कटौती 30 प्रतिशत तक है। समूह ने कोरोनावायरस से व्यवसाय पर पड़े दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया है।
5पैसा डॉटकॉम ने वेतन वृद्घि, बोनस की घोषणा की
डिस्काउंट ब्रोकर 5पैसा डॉटकॉम ने बुधवार को 15 प्रतिशत तक की वेतन वृद्घि और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें अग्रिम बोनस देने की घोषणा की। देश की एकमात्र सूचीबद्घ डिस्काउंट ब्रोकर ने एक बयान में कहा है कि उसकी इस पहल का मकसद कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के बीच बुरे दौर से मुकाबला करने में मदद करना भी है।

Advertisement
First Published - June 3, 2020 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement