facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

विमानन कंपनियों ने मुंबई से 12 शहरों के लिए बढ़ाया किराया, सरकारी निर्देश के बाद आया 193 फीसदी तक का उछाल

Mumbai: विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के आंकड़ों के अनुसार, 12 मार्गों पर उड़ान रद्द किए जाने के साथ ही पिछले सप्ताह से हुबली और जबलपुर के लिए भी मुंबई से कोई उड़ान नहीं है।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:39 PM IST
Air passenger

मुंबई हवाईअड्डे से 12 शहरों के लिए 200 साप्ताहिक उड़ान रद्द होने से हवाई किराया आसमान छूने लगा है। मुंबई हवाईअड्डे पर भीड़ कम करने के लिए उड़ान रद्द करने के सरकारी निर्देश के बाद इन मार्गों के हवाई किराये में 193 फीसदी तक की जबरदस्त उछाल आई है।

विमानन विश्लेषण फर्म सिरियम के आंकड़ों के अनुसार, 12 मार्गों पर उड़ान रद्द किए जाने के साथ ही पिछले सप्ताह से हुबली और जबलपुर के लिए भी मुंबई से कोई उड़ान नहीं है। सिरियम की रिपोर्ट को बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है। पिछले सप्ताह तक इंडिगो मुंबई-हुबली और मुंबई-जबलपुर मार्ग पर अपनी उड़ान का संचालन कर रही थी।

सरकार के इस निर्देश से विमान रद्द होने का सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो को हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में कंपनी ने मुंबई से नौ मार्गों के लिए अपनी 110 उड़ान रद्द की हैं। इस सप्ताह इंडिगो मुंबई से आने-जाने के लिए 2,451 विमानों का संचालन कर रही है।

मुंबई से बेंगलूरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद, औरंगाबाद, गोवा, कोलकाता, मंगलूरु, तिरुचिरापल्ली, दुर्गापुर, कन्नूर और दरभंगा जैसे 12 गंतव्यों के लिए उड़ान कम कर दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह तक मुंबई हवाईअड्डे से हर सप्ताह 6,417 विमानों का परिचालन होता था जो इस सप्ताह से घटकर 6,217 हो गया है।

बीते 14 फरवरी को नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि उसे मुंबई हवाईअड्डे पर उड़ान की संख्या कम करने के लिए आदेश देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मंत्रालय का कहना था कि मुंबई हवाईअड्डे का संचालन करने वाली कंपनी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) ने भीड़ कम करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उड़ान में 60 मिनट से अधिक की देरी हो रही थी।

First Published - February 23, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट