facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Air India : 2023 में 5100 पायलट, चालक दल के सदस्यों की भर्ती करेगी

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 7:21 PM IST
Air India

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार कर रही है और इसे देखते हुए कंपनी इस साल 4,200 चालक दल के सदस्यों (केबिन क्रू) और 900 पायलट की भर्ती करेगी।

एयरलाइन ने कुछ दिन पहले बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था। इनमें 70 बड़े विमान भी हैं। टाटा समूह ने एयर इंडिया का जनवरी 2022 में अधिग्रहण किया था। कंपनी की योजना 36 विमानों को पट्टे पर लेने की है। इसमें से दो बी 777-200 एलआर विमान पहले ही उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वह 2023 में चालक दल के 4,200 प्रशिक्षु सदस्यों और 900 पायलटों को भर्ती करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा कि उसके बेड़े में नए विमान जुड़ रहे हैं और उसके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का तेजी से विस्तार हो रहा है, इसलिए ये भर्ती की जा रही हैं। कंपनी ने मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच चालक दल के 1,900 से ज्यादा सदस्यों को भर्ती किया है।

विज्ञप्ति में बताया गया, “पिछले सात महीनों (जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक) में चालक दल के लगभग 1,100 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया और तीन महीनों में चालक दल के लगभग 500 सदस्यों को उड़ान के लिए तैयार किया गया।”

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement