facebookmetapixel
Advertisement
यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेज

रूस से यात्रियों को लेकर Air India का विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचा

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 2:19 PM IST
Air India

एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक अन्य विमान बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया। एअर इंडिया के दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुए एक विमान को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने, सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है।’’ एअर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक ‘फेरी’ विमान भेजा था।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ विमान संख्या एइआई-173डी आठ जून 2023 रात 12 बजकर सात मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ एअर इंडिया.. सरकारी एजेंसियों, नियामक प्राधिकरणों, हमारे कर्मचारियों तथा भागीदारों को हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के हमारे प्रयासों और मगदान (रूस) में रुकने के दौरान उनका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा करती है।’’

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement