कंपनियां

धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं Air India Express की उड़ानें, चालक दल के सदस्य काम पर लौटे

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के एक वर्ग की हड़ताल के कारण मंगलवार रात से सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 12, 2024 | 4:47 PM IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस धीरे-धीरे अपनी उड़ानें बहाल कर रही है और नेटवर्क को स्थिर कर रही है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दूसरी ओर चालक दल यूनियन ने बताया है कि बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी पर गए उनके सभी सदस्य काम पर लौट आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने रविवार को कम से कम 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं और मंगलवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 380 उड़ानें संचालित करती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के एक वर्ग की हड़ताल के कारण मंगलवार रात से सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य श्रम आयुक्त ने सुलह के लिए एक बैठक बुलाई, जिसके बाद गुरुवार को हड़ताल वापस ले ली गई।

Also read: Adani Enterprises चालू वित्त वर्ष में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

एयरलाइन ने चालक दल के 25 सदस्यों को जारी सेवा समाप्ति का पत्र भी वापस ले लिया। बैठक में एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यूनियन ने रविवार को बयान में कहा कि बीमार होने की सूचना देकर छुट्टी पर गए चालक दल के सभी सदस्य काम पर वापस आ गए हैं।

First Published : May 12, 2024 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)