कंपनियां

Adani Total Gas Q3FY25 results: अदाणी टोटल गैस के मुनाफे में गिरावट, लेकिन कमाई ने दिखाई रफ्तार

मुनाफे की गिरावट के चलते अदाणी टोटल गैस के शेयरों पर असर पड़ा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 27, 2025 | 3:53 PM IST

Adani Total Gas Q3FY25 results: अदाणी टोटल गैस ने सोमवार को अपने तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा 19.4% घटकर ₹142.38 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹176.64 करोड़ था। हालांकि, कमाई के मामले में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसकी आय 12.6% बढ़कर ₹1,400.88 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,244 करोड़ थी।

मुनाफे की गिरावट के चलते अदाणी टोटल गैस के शेयरों पर असर पड़ा। बीएसई पर सोमवार बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर ₹620.05 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 3% से ज्यादा की गिरावट दिखा रहे थे।

कम मुनाफे के बावजूद कंपनी की बढ़ती आय से निवेशकों की नजर इस पर बनी रहेगी।

 

First Published : January 27, 2025 | 3:51 PM IST